IPL News: 2 और 3 नहीं पूरे 5 ओवर...खेल डालीं सबसे ज्यादा गेंदें, RCB के खिलाफ मैच में साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

2 और 3 नहीं पूरे 5 ओवर...खेल डालीं सबसे ज्यादा गेंदें, RCB के खिलाफ मैच में साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को आरसीबी और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई। इस मैच में बेंगलुरु ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। लेकिन, गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को आरसीबी और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई। इस मैच में बेंगलुरु ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। लेकिन, गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह किसी एक मैच के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

रचा अनोखा कीर्तिमान

बेंगलुरु के खिलाफ मैच के पहले 6 ओवरों में से 29 गेंदों को साईं सुदर्शन ने फेस किया था। इस दौरान उन्होंने 46 रन बनाए। वहीं बाकी की 7 गेंदों का सामना शुभमन गिल ने किया। इस सूची में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बैटर मिचेल मार्श हैं। उन्होंने 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पावरप्ले के भीतर 30 गेंद खेली थीं। इस मामले में साई सुदर्शन के साथ शिखर धवन मौजूद हैं। उन्होंने भी पावरप्ले में 29 गेंदों का सामना किया था।

इसके अलावा साई सुदर्शन ने पॉवरप्ले में गुजरात की ओर से सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने 46 रन बनाए। इस मामले में उनसे आगे ऋद्धिमान साहा और जोस बटलर हैं। साहा ने 54 और बटलर ने 47 रन बनाए हैं।

Created On :   25 April 2026 1:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story