Who is Imran Khwaja?: कौन हैं इमरान ख्वाजा? जिन्हें आईसीसी ने सौंपी भारत-पाकिस्तान मैच कराने की जिम्मेदारी

कौन हैं इमरान ख्वाजा? जिन्हें आईसीसी ने सौंपी भारत-पाकिस्तान मैच कराने की जिम्मेदारी
टी20 वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में सबकी नजर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर है। क्योंकि पाकिस्तान ने इस मैच के बायकॉट का ऐलान कर दिया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में सबकी नजर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर है। क्योंकि पाकिस्तान ने इस मैच के बायकॉट का ऐलान कर दिया था। इसे लेकर अनिश्चितताओं का दौर जारी है। अभी तक इस मैच के होने न होने को लेकर आधिकारिक तौर पर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। हालांकि पर्दे के पीछे पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) और आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के बीच बातचीत का दौर जारी है। इस बीच एक शख्स हैं इमरान ख्वाजा, उनका नाम चर्चाओं में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भारत-पाकिस्तान का मुकाबला कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानते हैं कौन हैं इमरान ख्वाजा और उन्हें आईसीसी ने इतना अहम काम क्यों सौंपा है?

ICC के डिप्टी चेयरमैन हैं ख्वाजा

इमरान ख्वाजा आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें क्रिकेट के मामलों में मध्यस्थता करने के लिए काफी अहम माना जाता है। वह बड़े से बड़े मामले को बिना किसी शोर-शराबे के मामले को सुलझाने में निपुण हैं। आईसीसी ने उन्हें वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का मैच करवाने की जिम्मेदारी दी है। इमरान ने भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े क्रिकेट बोर्डों के साथ साथ एसोसिएट नेशन का भरोसा जीता है। यही वजह है कि आईसीसी ने उन्हें इस काम के लिए चुना है।

बता दें कि ख्वाजा साल 2017 से ही आईसीसी डिप्टी चैयरमेन का पद संभाले हुए हैं। साल 2020 में जब शशांक मनोहर ने आईसीसी चेयरमैन के पद से स्तीफा दिया तब उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष का पद भी संभाला था। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि ख्वाजा पाकिस्तान को भारत के साथ मैच खेलने के लिए मना सकते हैं या नहीं।

Created On :   9 Feb 2026 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story