Ryan Rickelton Created History: चेन्नई के खिलाफ मैच में रयान रिकेल्टन ने रचा इतिहास, जयसूर्या और रोहित जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा

चेन्नई के खिलाफ मैच में रयान रिकेल्टन ने रचा इतिहास, जयसूर्या और रोहित जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा
आईपीएल 2026 का 44वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन मैच में 37 रन की उम्दा पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 का 44वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई टीम के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन मैच में 37 रन की उम्दा पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

वह मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल के किसी भी एक सीजन में पॉवरप्ले के दौरान एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने लीजेंड बैटर रोहित शर्मा की बराबरी की। बता दें कि रोहित इसी सीजन में केकेआर के खिलाफ मैच में पॉवरप्ले में 5 छक्के लगाए थे।

पहले स्थान पर जयसूर्या

मुंबई की ओर से आईपीएल के एक मुकाबले में पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के नाम है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन यानि 2008 में चेन्नई के ही खिलाफ बैटिंग करते हुए पॉवरप्ले में 7 छक्के जड़े थे। अब तक मुंबई का कोई भी बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

आज के मैच में रिकेल्टन की पारी की बात करें तो उन्होंने पारी का आगाज अपने चित-परिचित अंदाज में किया। बाएं हाथ के इस बैटर ने 24 गेंदों पर 154.16 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के जड़े। नूर अहमद ने उर्विल पटेल के हाथों कैच आउट करते हुए उन्हें पवेलियन भेजा।

Created On :  

Tags

Next Story