Visakhapatnam ODI: डिकॉक ने शतक जड़ ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड, संगकारा और जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा

डिकॉक ने शतक जड़ ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड, संगकारा और जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बैटिंग के लिए बुलाया। साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। टीम के ओपनर क्विटंन डिकॉक शानदार शतक (106) लगाया। यह उनके वनडे करियर का 23वां और भारत के खिलाफ 7वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में 1 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बैटिंग के लिए बुलाया। साउथ अफ्रीका ने 270 रन बनाए और भारत को जीतने के लिए 271 रन का टारगेट दिया।

साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। टीम के ओपनर क्विटंन डिकॉक शानदार शतक (106) लगाया। यह उनके वनडे करियर का 23वां और भारत के खिलाफ 7वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में 1 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। साउथ अफ्रीकी स्टार क्रिकेटर ने अपनी इस शानदार शतकीय पारी में कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिए हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में...

सर्वाधिक शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

वनडे में विकेटकीपर/बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डिकॉक ने श्रीलंका के पूर्व प्लेयर कुमारा संगाकारा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 23-23 शतक हैं। इस सूची के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो तीसरे नंबर वेस्टइंडीज के शाई होप हैं। जिनके नाम 19 शतक हैं। चौथे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट (16 शतक) और पांचवे नंबर भारतीय लीजेंड एमएस धोनी (11 शतक) हैं।

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

डिकॉक का वनडे में यह भारत के खिलाफ 23 पारियों में 7वां शतक है। इसी के साथ वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली है। उन्होंने भी भारत के खिलाफ 7 शतक लगाए थे। लेकिन, उन्होंने यह 85 पारियों में किया था जो कि डिकॉक के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इन दोनों के अलावा साउथ अफ्रीका पूर्व खिलाड़ी इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 32 पारियों में भारत के खिलाफ 6 शतक लगाए हैं। उनके साथ ही दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले रिकी पोन्टिंग हैं जिनके नाम भी 6 शतक हैं।

Created On :   6 Dec 2025 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story