IPL 2025 Final: छलके खुशी के आंसू..RCB की जीत के बाद विराट कोहली हुए इमोशनल, मैदान पर रोते हुए आए नजर..पत्नी अनुष्का ने संभाला

छलके खुशी के आंसू..RCB की जीत के बाद विराट कोहली हुए इमोशनल, मैदान पर रोते हुए आए नजर..पत्नी अनुष्का ने संभाला
  • आरसीबी ने जीता आईपीएल का पहला खिताब
  • बेंगलुरु की जीत पर भावुक हुए विराट कोहली
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आरसीबी ने आईपीएल-18 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया। जीत से पहले विराट कोहली इमोशनल हो गए और जीतने के बाद अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए और रो पड़े। उन्होंने रोते हुए मैदान पर अपना सिर रख दिया। इसके बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने उन्हें उठा लिया।

पत्नी अनुष्का ने संभाला

आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश नजर आईं। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने पति विराट कोहली से मुलाकात की और उन्हें संभालते हुए गले लगाया। मैच जीतने के बाद विराट और अनुष्का दोनों ही भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए नजर भी आए।

दिखा अनुष्का का फैन मोमेंट

आखिरी ओवर के दौरान जब आरसीबी की जीत लगभग तय लग रही थी, उस दौरान स्टेडियम में मौजूद टीम के फैंस ने आरसीबी और विराट कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। अनुष्का शर्मा ने भी खुशी-खुशी फैंस के साथ नारे लगाए। ये उनका फैन मोमेंट था।

बता दें कि फाइनल मैच में बेंगलुरु के दिए 191 रन के टारगेट का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी की और 240 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंद में 24 रन बनाए। टीम की तरफ से क्रुणाल पंड्या ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को भी 2 सफलता मिली। वहीं, पंजाब की तरफ से शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह और काइल जैमिसन ने बेंगलुरु के 3-3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

Created On :   4 Jun 2025 12:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story