सुसाइड केस: मॉडल तानिया सिंह के सुसाइड केस में फंसे अभिषेक शर्मा! पुलिस ने पूछताछ के लिए क्रिकेटर को भेजा समन

मॉडल तानिया सिंह के सुसाइड केस में फंसे अभिषेक शर्मा! पुलिस ने पूछताछ के लिए क्रिकेटर को भेजा समन
  • मॉडल तानिया सिंह ने किया सुसाइड
  • अभिषेक शर्मा को किया था कॉल
  • पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा समन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले विवादों में फंस गए हैं। बीते दिन सूरत की एक फेमस मॉडल तानिया सिंह ने सुसाइड कर लिया था। इससे मामले की जांच करने के बाद स्थानिय पुलिस ने युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि मॉडल तानिया ने सुसाइड करने से पहले आखिरी बार अभिषेक शर्मा को ही कॉल किया था। इसलिए पुलिस कई एंगल से इस केस का जांच कर रही है।

मॉडल ने घर पर किया सुसाइड

दरअसल, तानिया सिंह की उम्र 28 साल थी और वह फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की फील्ड में काम काम करती थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दस हजार से अधिक फॉलोवर्स थे। मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था कि वह एक डिस्क जॉकी, मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल हैं। उन्होंने कल (20 फरवरी) देर रात अपने घर पर सुसाइड कर लिया। इसके बाद स्थानिय पुलिस ने जांच शुरू की तो क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि वह तानिया सिंह के दोस्त थे। इसलिए पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

कौन हैं क्रिकेटर अभिषेक शर्मा?

युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों में से एक हैं। अभिषेक साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जितने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। इसके बाद से ही वह पिछले कई सालों से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनके आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक इस लीग में खेले अपने 47 मुकाबलों में लगभग 23 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले चार अर्धशतक निकले। इसके अलावा अभिषेक ने गेंद से 9 विकेट भी चटकाए हैं।

Created On :   21 Feb 2024 1:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story