बड़े सितारों के बिना उतरी दोनों चैंपियन टीमें, मुबंई में खेला जाएगा सीजन का पहला एल क्लासिको 

Both champion teams landed without big stars, first El Clasico of the season to be played in Mumbai
बड़े सितारों के बिना उतरी दोनों चैंपियन टीमें, मुबंई में खेला जाएगा सीजन का पहला एल क्लासिको 
आईपीएल 2023 बड़े सितारों के बिना उतरी दोनों चैंपियन टीमें, मुबंई में खेला जाएगा सीजन का पहला एल क्लासिको 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल का एल क्लासिको कहा जाने वाला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुबंई इंडियन्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आईपीएल की दो सबसे सक्सेसफुल टीम इस सीजन  पहली बार आमने-सामने होंगी। बड़े सितारों से सजी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। लेकिन मुकाबले से पहले टॉस के दौरान फैंस के लिए दोनों ही टीमों से बुरी खबर आई। एक ओर जहां मुंबई इंडियंस के स्टार पेस बॉलर जोफ्रा आर्चर चोट के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं बन सके तो वही चेन्नई की टीम अपने 2 स्टार खिलाड़ियों को इस मैच में मिस करेगी।

चेन्नई के धाकड़ ऑलराउंडर मोईन अली और विश्व के सबसे सफलतम ऑलराउंडर की श्रेणी में आने वाले चेन्नई के सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा चेन्नई ने राजवर्धन हैंगरगेकर और अंबाती रायडू को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई, इनकी जगह अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, सिसांडा मगाला और तुषार देशपांडे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

अगर हम नजर टीम दोनों टीमों के सब्सीट्यूट्स पर डालें तो इनमें सबसे बड़ा नाम सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का देखने को मिलता है।  मुंबई ने अपने 5 प्लेयर्स की लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम डाला है। फैंस को उम्मीद है अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए आज अपना पहला मुकाबला खेल सकते है। अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं और उनसे सभी फैंस को एक बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा अर्जुन फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाते हैं या नहीं।

Created On :   8 April 2023 3:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story