कोरोनावायरस: BCCI ने रद्द की टेलिकॉन्फ्रेंस मीटिंग, IPL फ्रेंचाइजी मालिक बोला-टूर्नामेंट नहीं होता है, तो ना हो

Coronavirus: BCCI cancels conference call with IPL franchise owners
कोरोनावायरस: BCCI ने रद्द की टेलिकॉन्फ्रेंस मीटिंग, IPL फ्रेंचाइजी मालिक बोला-टूर्नामेंट नहीं होता है, तो ना हो
कोरोनावायरस: BCCI ने रद्द की टेलिकॉन्फ्रेंस मीटिंग, IPL फ्रेंचाइजी मालिक बोला-टूर्नामेंट नहीं होता है, तो ना हो
हाईलाइट
  • IPL के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से मुंबई में होने वाली थी
  • IPLके भविष्य पर चर्चा करने के लिए BCCI और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच टेलिकॉन्फ्रेंस पर मीटिंग रद्द
  • कोरोनावायरस के कारण IPL को पहले ही 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के भविष्य पर चर्चा करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच आज टेलिकॉन्फ्रेंस पर मीटिंग होनी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। कोरोनावायरस के कारण IPL को पहले ही 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। अब माना जा रहा है कि, देश में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए IPL को रद्द भी किया जा सकता है। इस महामारी को रोकने के लिए देश भर में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है।

IPL नहीं होता है, तो न सही
किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया से IPL के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मानवता पहले, बाकी सब कुछ दूसरे नंबर पर। स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, इसलिए इसके बारे में बात करने का भी कोई मतलब नहीं है। अगर IPL नहीं होता है, तो न सही।

इस समय IPLपर कुछ भी चर्चा करने का कोई मतलब नहीं
एक अन्य फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, "इस समय इस पर कुछ भी चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। पूरा देश लॉकडाउन में है। हमें अभी उन मामलों से निपटना चाहिए, जो IPL से भी बहुत ज्यादा जरूरी हैं। बता दें कि, IPL के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से मुंबई में होने वाली थी। लेकिन वर्तमान संकट को देखते हुए सभी फ्रेंचाइजी IPL को रद्द करने के लिए तैयार है।

ऐसी स्थिति में IPL के बारे में सोच भी नहीं सकते
वाडिया ने कहा, मैं ऐसी स्थिति में IPL के बारे में सोच भी नहीं सकता। कोविड- 19 पर नियंत्रण पाने के मकसद से सरकार जो कदम उठा रही है। नेस वाडिया ने उनकी तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "सरकार ने इस पर निर्णायक कदम उठाए हैं। हम अकसर सरकार की आलोचना करते हैं। लेकिन सरकार ने समय पर आगे बढ़कर कोविड- 19 के लिए जो कदम उठाए हैं, हमें उनकी सराहना भी करनी चाहिए। भारत जैसे बढ़े देश में सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं यह बहुत बड़ा और सकारात्मक कदम है।

हालांकि बीसीसीआई अभी IPL रद्द करने जैसे मुद्दे पर संभलकर चल रहा है। उसे उम्मीद है कि चीजों में सुधार आएगा, तो फिर इस पर सही फैसला लिया जा सकता है। इस बीच बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, अगर ओलिंपिक जैसे खेल एक साल के लिए स्थगित हो सकते हैं, तो IPL उसके सामने बहुत छोटी चीज है। इस समय सरकार विदेशी नागरिकों को वीजा देने पर सोच भी नहीं रही है तो हम IPL के आयोजन पर कैसे कुछ सोच लें।"

Created On :   24 March 2020 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story