क्रिकेट: ICC का ऐलान, आईसीसी टी-20 विश्व कप-2021 भारत में होगा, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Cricket: India To Host ICC T20 World Cup 2021
क्रिकेट: ICC का ऐलान, आईसीसी टी-20 विश्व कप-2021 भारत में होगा, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी
क्रिकेट: ICC का ऐलान, आईसीसी टी-20 विश्व कप-2021 भारत में होगा, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत 2021 में होने वाला टी-20 विश्व कप भारत मे आयोजित किया जाएगा, जबकि इस साल कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुए T-20 विश्व कप का आयोजन 2022 में ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा। यह निर्णय आज (शुक्रवार) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की वर्चुअल बैठक में लिया गया।

बता दें कि इस साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में विश्व टी.20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन को लेकर रास्ता साफ हुआ जो युनाइटेड अरब अमीरात में 19 सितंबर से शुरू होगा। इसका फाइनल 10 नवंबर को होगा। अब यह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ICC, 2021 महिला वन-डे विश्व कप को स्थगित करने के लिए तैयार है, जो अगले साल फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड में खेली जानी थी।

2021 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल
भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। इसका फाइनल 14 नवंबर को निर्धारित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को होगा।

2023 में वनडे वर्ल्ड कप भी होगा भारत में
बीसीसीआई को 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी थी और वह इसके लिए पहले से ही मन बना चुका था। दरअसल, उसे पता था कि 2022 में टी20 विश्व की मेजबानी के महज एक साल के अंदर 50 ओवरों के विश्व कप की मेजबानी आसान नहीं। ऐसे में भारत को 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल गई और अब उसे 2023 में वनडे वर्ल्ड कराने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

ऑस्ट्रेलिया में इस साल नहीं हुआ T20 WC
इस साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में विश्व टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने से आईपीएल के आयोजन को लेकर रास्ता साफ हुआ। अब आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से खेला जाएगा।

Created On :   7 Aug 2020 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story