IPL Qualifier 1 - सुर्यकुमार की धमाकेदार पारी, मुंबई फाइनल में पहुंचा, चेन्नई को 6 विकेट से हराया

CSK vs MI Qualifier 1 live score live update live commentary
IPL Qualifier 1 - सुर्यकुमार की धमाकेदार पारी, मुंबई फाइनल में पहुंचा, चेन्नई को 6 विकेट से हराया
IPL Qualifier 1 - सुर्यकुमार की धमाकेदार पारी, मुंबई फाइनल में पहुंचा, चेन्नई को 6 विकेट से हराया

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए IPL-12 के पहले क्वालिफायर में मुंबई ने चेन्नई को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। 132 रनों के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने 19वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सुर्यकुमार ने सबसे ज्यादा 71 रन* बनाए। इस जीत के साथ ही मुंबई को डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिली है। वहीं चेन्नई की टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 से गुजरना पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच का विजेता क्वालिफायर-2 में चेन्नई से भिड़ेगा।

सुर्यकुमार यादव का अर्धशतक 
132 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी आउट हो गए। रोहित को दीपक चहर ने एलबीडब्लू किया। वहीं क्विंटन डी कॉक को हरभजन ने आउट किया। इसके बाद सुर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। मुंबई का तीसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। ईशान ने 31 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इस दौरान सुर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सुर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर 132 रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में हासिल कर लिया। सुर्यकुमार 54 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से इमरान ताहिर ने दो विकेट लिए। वहीं दीपक चहर और हरभजन सिंह को 1-1 विकेट मिला।

धोनी-रायडू की शानदार पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 32 रन के कुल स्कोर तक चेन्नई ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन और सुरेश रैना के सस्ते में विकेट गिरने के बाद मुरली विजय और अंबाती रायडू ने चेन्नई की पारी को संभालने की कोशिश की। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 33 रन की पार्टनरशिप की। विजय 26 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। चार विकेट गिरने के बाद कप्तान एमएस धोनी और अंबाती रायडू ने मोर्चा संभालते हुए चेन्नई का एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की और चेन्नई को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी 29 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं अंबाती रायडू 37 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से राहुल चहर ने दो विकेट झटके। वहीं क्रुनाल पंड्या और जयंत यादव को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव किया था। चोटिल केदार जाधव की जगह मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया था। वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी टीम में केवल एक चेंज किया था। रोहित ने मिचेल मैघ्लेनगन की जगह ऑलराउंडर जयंत यादव को टीम में शामिल किया था। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं - 

चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चहर, इमरान ताहिर

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लासिथ मलिंगा


 

Created On :   7 May 2019 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story