KXIP Vs RCB : पंजाब ने बैंगलोर को 97 रन से हराया, केएल राहुल का शतक, बिश्नोई और अश्विन ने 3-3 विकेट झटके

Kings XI Punjab vs Royal Challengers Bangalore Live
KXIP Vs RCB : पंजाब ने बैंगलोर को 97 रन से हराया, केएल राहुल का शतक, बिश्नोई और अश्विन ने 3-3 विकेट झटके
KXIP Vs RCB : पंजाब ने बैंगलोर को 97 रन से हराया, केएल राहुल का शतक, बिश्नोई और अश्विन ने 3-3 विकेट झटके
हाईलाइट
  • किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 6वें मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 97 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 132* रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके 3 विकेट सिर्फ 4 रन पर ही गंवा दिए। बैंगलोर 17 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। बैंगलोर की ओर से सबसे ज्यादा 30 रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए। बैंगलोर की ओर से चहल ने दो जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट लिया। वहीं पंजाब के लिए रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए। शेल्डन कॉटरेल को 2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी और मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला।

राहुल का यह आईपीएल का दूसरा शतक है। उन्होंने 69 गेंदों पर 14 चौके और सात छक्कों की मदद से 132 रन की तूफानी पारी खेली। राहुल के शतक में बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली का भी योगदान रहा, क्योंकि कोहली ने राहुल के दो कैच छोड़े। यह राहुल के आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। राहुल ने 2019 में अपना पहला आईपीएल शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमाया था। राहुल से पहले इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर उनकी ही टीम के मयंक अग्रवाल के नाम था। मंयक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन बनाए थे। 132 रन की पारी के साथ वे लीग में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऋषभ पंत ने 128 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मामले में क्रिस गेल 175 के स्कोर के साथ टॉप पर काबिज हैं।

 

बैंगलोर की पारी
banglore

 

पंजाब की पारी
पंजाब को राहुल और मयंक अग्रवाल ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने 57 रन जोड़े। यह साझेदारी बेंगलोर के लिए खतरनाक हो रही थी और तभी कोहली ने युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई जिन्होंने मयंक को बोल्ड कर पंजाब को पहला झटका दिया। मंयक ने 20 गेंदों पर 26 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल रहे।

मयंक के जाने के बाद राहुल को निकोलस पूरन का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर में 57 रनों का इजाफा किया। इस साझेदारी को शिवम दुबे ने 114 के कुल स्कोर पर तोड़ा। पूरन ने सिर्फ 17 रन बनाए। अगली गेंद पर दुबे को ग्लैन मैक्सवेल का विकेट मिल ही गया था लेकिन पवन नेगी पूरी डाइव मारने के बाद भी गेंद को अपने हाथों में पूरी तरह लेने से चूक गए।

अपने अगले ओवर में हालांकि दुबे मैक्सवेल का विकेट ले गए। एरॉन फिंच ने पांच रन बनाने वाले मैक्सवेल का कैच पकड़ा। लेकिन इसके बाद आया राहुल का तूफान। उन्होंने स्टेन द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में तीन छक्के और दो छक्कों की मदद से 26 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। आखिरी ओवर में भी राहुल ने एक चौका और एक छक्का मार टीम को 200 के पार पहुंचाया।


kings

दोनों टीमें
बेंगलुरु: 
देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, जोश फिलिप (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन और युजवेंद्र चहल।
पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, जिमी नीशम, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल और रवि बिश्नोई।

Created On :   24 Sep 2020 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story