तारीफ: माइक हसी ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं

michael hussey on Dhonis future, You should never write off champions
तारीफ: माइक हसी ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं
तारीफ: माइक हसी ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं
हाईलाइट
  • माइक हसी का मानना है कि
  • महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं
  • हसी ने कहा
  • अब देखना यह होगा कि
  • क्या धोनी फिर से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं

डिजिटल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि, महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं और मौजूदा ब्रेक में उन्हें आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलेगा। हसी ने कहा, अब देखना यह होगा कि, क्या धोनी फिर से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं।

हसी ने क्रिकेट पोडकास्ट हॉटस्पॉट कार्यक्रम में कहा कि, मैं कोई भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप धोनी को छोड़ सकते हैं। आपको कभी भी चैंपियन और चैंपियन खिलाड़ी को नहीं छोड़ना चाहिए। एक खिलाड़ी तथा एक कप्तान के रूप में उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।

हसी ने कहा, धोनी अभी भी खुद को बहुत अच्छी तरह फिट और स्वस्थ रखते हैं। शायद यह ब्रेक उनके लिए आराम करने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक है। उन्होंने आगे कहा कि, धोनी को वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, जितना कि अन्य खिलाड़ी को लगता है। जो अपने खेल को नहीं जानते हैं। उन्हें अपने खेल की बहुत अच्छी समझ है। मैं उनके स्किल्स को लेकर चिंतित नहीं हूं।

बता दें कि, धोनी ने आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। इसके बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। वहीं चर्चा थी के इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए धोनी की टीम इंडिया में वापसी होगी। लेकिन कोरोनावायरस के कारण अब धोनी की वापसी संदेह में है।  

Created On :   3 July 2020 12:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story