ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी का ब्लू टिक हटाया, जानिए क्या है वजह?

MS Dhoni loses blue tick on his Twitter account
ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी का ब्लू टिक हटाया, जानिए क्या है वजह?
ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी का ब्लू टिक हटाया, जानिए क्या है वजह?
हाईलाइट
  • ट्विटर ने एमएस धोनी के आधिकारिक अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया
  • ट्विटर वैरिफाइड अकाउंट पर ब्लू टिक लगाता है
  • धोनी सोशल मीडिया के एक्टिव यूजर नहीं हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रो-ब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने शनिवार को भारत के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी के आधिकारिक अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया। ट्विटर वैरिफाइड अकाउंट पर ब्लू टिक लगाता है। धोनी सोशल मीडिया के एक्टिव यूजर नहीं हैं और फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद बहुत ही कम पोस्ट करते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान के ट्विटर पर 8.2 मिलियन, फेसबुक पर 26 मिलियन से अधिक और इंस्टाग्राम पर 34.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। धोनी ने आखिरी ट्वीट इसी साल 8 जनवरी को किया था और इसे इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था। फेसबुक पर कैप्टन कूल आखिरी बार 30 अप्रैल को एक्टिव थे। 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एमएस धोनी अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं और सितंबर में यूएई के आईपीएल के फिर से शुरू होने पर वापस एक्शन में आएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 27 दिनों की अवधि में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2021 को फिर से शुरू होने पर पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच होगा। लीग चरण का अंतिम मैच 8 अक्टूबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल के बीच खेला जाएगा।

Created On :   6 Aug 2021 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story