रोहित ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, वर्ल्डकप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय

Rohit Sharma becomes the second player to score four hundreds in a single World Cup
रोहित ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, वर्ल्डकप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, वर्ल्डकप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय
हाईलाइट
  • भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
  • रोहित ने चौथा शतक लगाकर श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा की बराबरी भी कर ली है
  • रोहित किसी एक वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित किसी एक वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले मैच में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली के 3 शतकों की बराबरी की थी। इस मैच में उन्होंने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप में 3 शतक जड़े थे।

मंगलवार को रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वर्ल्ड कप 2019 में रोहित का यह चौथा और करियर का 26वां शतक है। इससे पहले रोहित ने साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।

रोहित शर्मा ने चौथा शतक लगाकर श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा की बराबरी भी कर ली है। संगकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में 4 शतक जड़े थे। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 144 गेंदों में 122*, पाकिस्तान के खिलाफ 113 में 140, इंग्लैंड के खिलाफ 109 गेंदों में 102 और बांग्लादेश के खिलाफ 92 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा वर्ल्डकप 2019 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोहित ने इस सूची में आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अब तक छह मैचों में कुल 544 रन बनाए हैं, जबकि वार्नर के आठ मैचों में 516 रन हैं। रोहित अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से पीछे है जिन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एसएस धोनी के 228 छक्को के रिकॉर्ड को तोड़ा। उनसे आगे अब क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और सनथ जयसूर्या हैं। शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा 351 छक्के हैं। क्रिस गेल के 326 और जयसूर्या के 270 छक्के है।

रोहित ने सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी को पीछे छोड़ा

छक्के बल्लेबाज देश
351 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान
326 क्रिस गेल वेस्टइंडीज
270 सनथ जयसूर्या श्रीलंका
230 रोहित शर्मा भारत
228 महेंद्र सिंह धोनी भारत

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

बल्लेबाज रन वर्ल्ड कप
सचिन तेंदुलकर 673 2003
रोहित शर्मा 544 2019
सचिन तेंदुलकर 523 1996
सचिन तेंदुलकर 482 2011

रोहित-राहुल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले भारतीय

रन बल्लेबाज किसके खिलाफ साल
180 रोहित शर्मा-लोकेश राहुल बांग्लादेश 2019
174 रोहित शर्मा- शिखर धवन आयरलैंड 2015
163 अजय जडेजा-सचिन तेंदुलकर केन्या 1996
153 सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 2003

 

Created On :   2 July 2019 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story