सुरेश रैना का आज 33वां जन्मदिन, BCCI ने स्पेशल वीडियो शेयर कर दी बधाई

Suresh Rainas 33rd birthday today, BCCI shares a special video to congratulate him on twitter
सुरेश रैना का आज 33वां जन्मदिन, BCCI ने स्पेशल वीडियो शेयर कर दी बधाई
सुरेश रैना का आज 33वां जन्मदिन, BCCI ने स्पेशल वीडियो शेयर कर दी बधाई

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवर पर क्रिकेट जगत से उन्हें ट्विटर पर ढेर सारी बधाईयां दी जा रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर रैना का एक स्पेशल वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रैना इस वीडियो में बॉलिवुड गाना "यह शाम मस्तानी" गाते दिखाई दे रहे हैं। BCCI ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा - रैना को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका जन्मदिन इस गाने की तरह आनंदमय हो। 

रैना एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे और टी 20 विश्व कप दोनों में शतक जड़ा है। उन्होंने अब तक 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 T-20 खेले हैं।

क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने ट्विटर पर दी बधाई - 

 

 

Created On :   27 Nov 2019 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story