रूट-बेयरस्टो की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। नियमित ओपनर जेसन रॉय के चोटिल होने के कारण जो रूट जॉनी बेयरस्टो के साथ ओपनिंग करने आए थे। दोनों बल्लोबाजों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को शेनॉन ग्रेब्रिएल ने बेयरस्टो (45) को आउट कर तोड़ा। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए रूट ने वोक्स (40) के साथ मिलकर 104 रनों की पार्टनरशिप की और स्कोर को 31.5 ओवर में 199 रनों तक पहुंचा दिया। कप्तान इयॉन मॉर्गन के चोटिल होने के कारण सातवें की जगह तीसरे नंबर पर वोक्स को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। वोक्स को भी ग्रेब्रिएल ने आउट किया।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Cricket
- World Cup 2019 : England beat West Indies by 8 wickets
दैनिक भास्कर हिंदी: World Cup 2019 : इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, जो रूट ने जड़ा शतक

हाईलाइट
- मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है
- वेस्टइंडीज की टीम 44.4 ओवर में 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई
- इंग्लैंड ने 33.1 ओवर में 8 विकटे रहते आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया
डिजिटल डेस्क, लंदन। ICC वनडे वर्ल्ड कप के 19वें मैच में मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है। साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 44.4 ओवर में 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 33.1 ओवर में 8 विकटे रहते आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। जो रूट को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


जो रूट का ऑलराउंड प्रदर्शन
यहां से इंग्लैंड की जीत औपचारिकता भर थी। इसके बाद बेन स्टोक्स (10*) और जो रूट (100*) ने मिलकर इंग्लैंड को 33.1 ओवर में 8 विकेट रहते जीत दिला दी। इस जीत के हीरों जो रूट रहे जिन्होंने पहले तो 5 ओवर में 27 रन देकर जेसन होल्डर और हेटमायर के विकेट झटके और फिर 94 गेंदों में शतक जड़कर टीम को आसान जीत दिला दी। अपनी शतकीय पारी में रूट ने 11 चौके लगाए। उन्हें उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने दो कैच भी पकड़े। रूट का इस टूर्नामेंट में यह दूसरा शतक है। वेस्टइंडीज की तरफ से ग्रेब्रिएल एक मात्र कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने दो विकेट झटके।

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चार रन के स्कोर पर विंडिज को एविन लुईस के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें क्रिस वोक्स ने आउट किया। इसके बाद क्रीज पर आए शाही होप ने क्रिस गेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 54 रनों तक पहुंचा दिया। लय में नजर आ रहे गेल (36) को आउट कर लियम प्लंकेट ने विंडीज को दूसरा झटका दिया। स्कोर में एक रन ही जुड़ा था कि शाई होप (11) आउट होकर पवेलियन लौट गए।

निकोलस पूरन का अर्धशतक
55 रनों पर तीन विकेट खोने के बाद मुश्किल में नजर आ रही विंडीज की टीम को निकोलस पूरन और शिमरॉन हेटमायर ने उबारा। दोनों बल्लेबाजों ने 89 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को हेटमायर (39) को आउट कर जो रूट ने तोड़ा। इसके बाद कप्तान जेसन होल्डर (9) और आंद्रे रसेल (21) भी कुछ खास नहीं कर पाए और पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज को 202 रन पर निकोलस पूरन के रूप में आठवां झटका लगा। पूरन ने 78 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।

आर्चर-वुड ने झटके 3-3 विकेट
वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाज शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस और शेनॉन ग्रेब्रिएल तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। इस तरह वेस्टइंडीज की पूरी टीम 44.4 ओवर में 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को 3-3 विकेट मिले जबकि जो रूट ने 2 विकेट झटके। क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट ने 1-1 विकेट लिया। मार्क वुड ने 6.4 ओवर में 18 रन देकर होप, रसेल और गेब्रिएल को आउट किया जबकि आर्चर ने 9 ओवर में 30 रन देकर पूरन, ब्रेथवेट और थोमस को अपना शिकार बनाया।
स्कोरकार्ड : वेस्टइंडीज
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
क्रिस गेल कै. बेयरस्टो बो. प्लंकेट | 36 | 41 | 5 | 1 |
एविन लुईस बो. वोक्स | 2 | 8 | 0 | 0 |
शाई होप एलबीडब्ल्यू बो. वुड | 11 | 30 | 1 | 0 |
निकोलस पूरन कै. बटलर बो. आर्चर | 63 | 78 | 3 | 1 |
शिमरॉन हेटमायर कै. एंड बो. रूट | 39 | 48 | 4 | 0 |
जेसन होल्डर कै. एंड बो. रूट | 9 | 10 | 0 | 1 |
आंद्रे रसेल कै. वोक्स बो. वुड | 21 | 16 | 1 | 2 |
कार्लोस ब्रैथवेट कै. बटलर बो. आर्चर | 14 | 22 | 0 | 1 |
शेल्डन कॉटरेल एलबीडब्ल्यू बो. आर्चर | 0 | 1 | 0 | 0 |
ओशेन थॉमस नाबाद | 0 | 11 | 0 | 0 |
शेनॉन गेब्रिएल बो. वुड | 0 | 3 | 0 | 0 |
रन : 212/10, ओवर : 44.4, एक्स्ट्रा : 17.
विकेट पतन : 4/1, 54/2, 55/3, 144/4, 156/5, 188/6, 202/7, 202/8, 211/9, 212/10.
गेंदबाजी : क्रिस वोक्स: 5-2-16-1, जोफ्रा आर्चर: 9-1-30-3, लियम प्लंकेट: 5-0-30-1, मार्क वुड: 6.4-0-18-3, बेन स्टोक्स: 4-0-25-0, आदिल रशीद: 10-0-61-0, जो रूट: 5-0-27-2
स्कोरकार्ड : इंग्लैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
जॉनी बेयरस्टो कै. ब्रैथवेट बो. गेब्रिएल | 45 | 46 | 7 | 0 |
जो रूट नाबाद | 100 | 94 | 11 | 0 |
क्रिस वोक्स कै. (सब.) एलेन बो. गेब्रिएल | 40 | 54 | 4 | 0 |
बेन स्टोक्स नाबाद | 10 | 6 | 2 | 0 |
रन : 213/2, ओवर : 33.1, एक्स्ट्रा : 18.
विकेट पतन : 95/1, 199/2.
गेंदबाजी : शेल्डन कॉटरेल: 3-0-17-0, ओशेन थॉमस: 6-0-43-0, शेनॉन गेब्रिएल: 7-0-49-2, आंद्रे रसेल: 2-0-14-0, जेसन होल्डर: 5.1-0-31-0, कार्लोस ब्रैथवेट: 5-0-35-0, क्रिस गेल: 5-0-22-0
टीमें :
इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, शेल्डन कॉटरेल, शेनॉन ग्रेब्रिएल, ओशेन थॉमस।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: World Cup 2019: श्रीलंका को हराकर चौथी जीत दर्ज करना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया
दैनिक भास्कर हिंदी: गूगल CEO सुंदर पिचाई ने बताया, इन दो टीमों के बीच होगा ICC वर्ल्ड कप फाइनल
दैनिक भास्कर हिंदी: कोहली ने धवन की चोट पर दी अपडेट, कहा-सेमीफाइनल से पहले ठीक होने की उम्मीद
दैनिक भास्कर हिंदी: World Cup 2019: भारत-न्यूजीलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द, टॉस तक नहीं हो सका
दैनिक भास्कर हिंदी: भारतीय टीम ने नॉटिंघम में देखी फिल्म 'भारत', जाधव ने शेयर की तस्वीर