Women's T20 WC 2026: इंडिया-ए और डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, कौन हैं टीम इंडिया में जगह बनाने वाली प्रेमा रावत?

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया को उस समय झटका लगा जब स्टार स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में गेंद पकड़ने की कोशिश में श्रेयंका का टखना बुरी तरह मुड़ गया था। उनकी हालत इतनी खराब थी कि स्ट्रेचर में उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। अब चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत टीम इंडिया में शामिल किया है। वह पहली बार भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनी हैं।
क्यों सिलेक्टर्स ने जताया भरोसा?
बीते कुछ समय से प्रेमा का इंडिया-ए और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। हाल ही में हुए इंडिया-ए के इंग्लैंड दौरे में भी उनका प्रदर्शन लाजवाब था। इसके अलावा राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। इस टूर्नामेंट में प्रेमा ने 8 विकेट लिए थे और 4.27 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी। इस तरह उनकी हालिया फॉर्म और विकेट लेने की क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें विश्वकप जैसे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का हिस्सा बनाया है।
यह भी पढ़े -अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया में हुई इस स्टार तेज गेंदबाज की सरप्राइज एंट्री
WPL में रहीं आरसीबी का हिस्सा
प्रेमा WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) में दो बार की चैंपियन आरसीबी का हिस्सा रही हैं। हालांकि, उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनकी लेग स्पिन गेंदबाजी प्रभावित रहा। इसके आरसीबी में रहने के दौरान उन्हें इंटरनेशनल प्लेयर्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने और बड़े मंच का अनुभव हासिल करने का मौका मिला।
महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत।
Created On :   19 Jun 2026 4:46 PM IST









