India A vs Sri Lanka A Final Match: पिछले मैच में हुई तकरार के बाद फिर आमने-सामने होंगे वैभव और हलाम्बागे, जाने कब खेला जाएगा मुकाबला?

पिछले मैच में हुई तकरार के बाद फिर आमने-सामने होंगे वैभव और हलाम्बागे, जाने कब खेला जाएगा मुकाबला?
श्रीलंका-ए ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना इंडिया-ए टीम से होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्राई नेशन ए सीरीज में शुक्रवार (19 जून) को श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ए की टीम-ए को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ श्रीलंका-ए ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना इंडिया-ए टीम से होगा। बता दें, दोनों टीमों के बीच एक विवाद भी हुआ था इसी वजह से ट्राई नेशन ए सीरीज का रोमांच बढ़ा दिया है। फैन्स फाइनल मुकाबला देखने के लिए उत्साहित हैं। आइए आपको बताते हैं इंडिया-ए का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार (21 जून) को श्रीलंका के दांबुला में सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। जिसमें श्रीलंका-ए और इंडिया-ए की टीम आपस में भिड़ेंगी। फैन्स 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलाम्बागे पर नजर गड़ाए बैठे हैं। दोनों के बीच पिछले मैच में धक्का-मुक्की हुई थी, इसी विवाद ने सबका ध्यान अपनी ओर खिचा था। जहां एक ओर वैभव सूर्यवंशी शानदार पारी खेलकर आलोचकों और विपक्षी खिलाड़ी को जवाब देने की कोशिश करेंगे। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम एक बार फिर वैभव पर शिकंजा कस सस्ते में निपटाने का प्रयास करेंगे।

अविष्का ने खेली शानदार पारी

अफगानिस्तान ए के खिलाफ श्रीलंकाई खिलाड़ी अविष्का ने 97 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली। इसी वजह से श्रीलंका-ए टीम 322 रन बनाने में कामयाब हो पाई। फर्नांडो के अलावा निरोशन डिकवेला ने 66 और नुवानिदु फर्नांडो ने 45 रन बनाए। 323 रन का पीछा करने मैदान में उतरी अफगानिस्तान की टीम 219 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ए की ओर से सबसे ज्यादा रन (74 रन) हसन ईसाखिल ने बनाए। श्रीलंका ए की ओर से दुलाज समुदिथा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

Created On :   19 Jun 2026 8:00 PM IST

Tags

Next Story