IPL 2026: आईपीएल में हो सकती है युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम को चैंपियन बनाने की संभालेंगे जिम्मेदारी

आईपीएल में हो सकती है युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम को चैंपियन बनाने की संभालेंगे जिम्मेदारी
भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने वाले युवराज सिंह आईपीएल में करने जा रहे एंट्री

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब युवराज आईपीएल में किसी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

संभालेंगे ये जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, युवराज बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हेड कोच बनेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक JSW IPL 2027 से 2 साल के लिए टीम का कंट्रोल लेने वाले हैं। इसी के अंतर्गत टीम के कोचिंग स्टाफ में ये बदलाव होने वाले हैं।

बता दें कि युवराज सिंह ने आज के समय के यंग सुपरस्टार्स प्लेयर्स शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को तैयार किया है। इन खिलाड़ियों की सफलता ने ये साबित किया है कि मौजूदा दौर में युवाओं को युवराज सिंह से अच्छी बैटिंग की कोचिंग कोई और नहीं दे सकता है। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई है। युवी की कोशिश होगी कि वह बैटिंग कोच रहते दिल्ली कैपिटल्स को उसका आईपीएल का पहला खिताब दिलाएं।

आईपीएल-19 में कैसा रहा दिल्ली का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। लीग स्टेज के 14 में से 7 मैचों में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा। टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही।

Created On :   19 Jun 2026 5:25 PM IST

Tags

Next Story