India Vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया में हुई इस स्टार तेज गेंदबाज की सरप्राइज एंट्री

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से बताया गया कि राणा ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिटेशन पूरा कर लिया है। वे चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं।
इंडियन पैस अटैक होगा मजबूत
टी20 वर्ल्डकप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए हर्षित राणा लंबे समय से BCCI के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम कर रहे थे। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
राणा के टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पैस अटैक मजबूत हो गया है। कप्तान शुभमन गिल के पास अब अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा तेज गेंदबाजी का एक और बड़ा विकल्प मौजूद है।
वर्ल्डकप और आईपीएल में नहीं खेले हर्षित
टी20 वर्ल्डकप के पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में हर्षित को चोट लग गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि वो पूरे वर्ल्डकप से ही बाहर हो गए। इसके कुछ समय बाद शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग में भी नहीं खेल पाए।
क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा भारत
बात करें कल चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे वनडे की तो टीम इंडिया की कोशिश इसे जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम करने की होगी। तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में भी भारतयी टीम ने 170 रन से जीत हासिल की थी।
चेन्नई वनडे के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और हर्षित राणा।
Created On :   19 Jun 2026 4:17 PM IST










