IPL News: राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच का पद, निराशाजनक था आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया को 2024 टी20 वर्ल्डकप का विनर बनाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग छोड़ दी है। अभी उनके इस फैसले की पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। द्रविड़ पिछले साल ही राजस्थान रॉयल्स के कोच बने थे। IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वह पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी।
बता दें कि इससे पहले कप्तान संजू सैमसन के टीम के अलग से होने के दावे किए गए थे। इनमें कहा गया था कि उन्होंने नीलामी से पहले खुद को रिलीज करने का फ्रेंचाइजी से अनुरोध किया है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आईपीएल 2025 में नौवें स्थान पर थी टीम
आईपीएल 2025 में राजस्थान की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब था। वह अपनी 14 लीग मैचों में से केवल 4 ही जीत सकी थी और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी। यही कारण है कि फ्रैंचाइजी के टीम मैनेजमेंट में अस्थिरता है। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा को डायरेक्टर बनाया था।
Created On :   31 Aug 2025 1:46 AM IST












