'जल्द ही थालापथी': रविंद्र जडेजा संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान? फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

रविंद्र जडेजा संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान? फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल
राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जल्द ही थालापथी”

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लिया था। फ्रेंचाइजी ने टीम के कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया था। टीम ने सैमसन को सीएसके में भेज दिया था। वहीं इसके बदले अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया था। संजू के टीम से जाने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि राजस्थान की कमान कौन संभालेगा?

रियान पराग का नाम कप्तान बनने की रेस में चल रहा है क्योंकि पिछले सीजन जब संजू सैमसन कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए थे तो रियान ने भी टीम की कमान संभाली थी। हालांकि राजस्थान ने हाल ही में ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट की है जिसके बाद हलचल बढ़ गई है।

जडेजा संभालेंगे टीम की कमान

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जल्द ही थालापथी.” इस पोस्ट के बाद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपे जाने की अटकलें तेज हो गईं। दरअसल, तमिल भाषा में थालापथी का मतलब लीडर होता है। इस लाइन को लेकर फैंस के बीच ये चर्चा तेज हो गई कि क्या जडेजा टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी ये नहीं बताया गया है कि कप्तान की जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

बता दें कि जडेजा के अलावा और भी खिलाड़ी हैं जो कि आईपीएल 2026 में टीम की कमान संभाल सकते हैं। ये खिलाड़ी हैं - ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल। हालांकि इनके मुकाबले रवींद्र जडेजा ही कप्तानी संभालने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। क्योंकि जुरेल, पराग और जायसवाल के मुकाबले उनके पास ज्यादा अनुभव है। उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल का लंबा अनुभव है। वह पहले सीजन से ही आईपीएल खेल रहे हैं। वह बड़े मैचों में दबाव संभालना अच्छे से जानते हैं जो कप्तान के लिए सबसे जरूरी गुण होता है।

Created On :   5 Jan 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story