IND vs AFG 3rd ODI: क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती हैं भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच चेन्नई में कल यानि 20 जून को खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। टीम की कोशिश आखिरी वनडे को भी अपने नाम कर क्लीन स्वीप करने की होगी।
इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया है जो कि चोट के चलते करीब 4 महीने से टीम से बाहर थे। उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि हर्षित की एंट्री होने के बाद कौन सा प्लेयर टीम से बाहर होगा? आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट के बारे में...
यह भी पढ़े -नीतीश कुमार रेड्डी ने पिछले 18 महीने में अपनी अहमियत दिखाई, वह हार्दिक के उत्तराधिकारी डोएशेट
सबसे पहले बात करते हैं मौसम और पिच रिपोर्ट की। मैच के दिन यानि शनिवार को चेन्नई में बारिश होने की संभावना है। मैच की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे होगी, इस समय बारिश होने की संभावना 10 फीसदी है। मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे, बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है।
पिच की बात करें तो चेन्नई के एमए चिदंबरम की पिच हमेशा ही स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। लेकिन आईपीएल के दौरान देखा गया था कि पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलनी शुरू हो गई है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत - यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बरार।
अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह जुर्माते, अब्दुल रसूली, हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), नांगेलिया खरोटे, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम, बिलाल सामी।
Created On :   19 Jun 2026 11:44 PM IST







