दशहरा 2023: इस शुभ मुहूर्त में करें दशहरे की पूजा, जानें रावण दहन का समय

इस शुभ मुहूर्त में करें दशहरे की पूजा, जानें रावण दहन का समय
  • इस दिन भगवान राम की पूजा करनी चाहिए
  • महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की पूजा करना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की आराधना के बाद दसवें दिन दशहरा (Dussehra) पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इसलिए दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचाग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को यह पर्व आता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, इस साल दशहरा 24 अक्टूबर 2023 यानि कि आज मनाया जा रहा है।

विजयदशमी को हथियार (अस्त्र-शस्त्र) पूजने की परंपरा भी है। बहुत सी जगहों पर तो दशहरे के दिन रावण दहन का विशाल आयोजन होता है। मान्यता है कि इस दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। इससे सम्पूर्ण बाधाओं का नाश होता है। इससे आपको जीवन में विजय श्री प्राप्त होगी। आइए जानते हैं विजयादशमी पर्व का पूजा मुहूर्त...

तिथि क​ब से कब तक

दशमी तिथि आरंभ: 23 अक्टूबर शाम 5 बजकर 44 मिनट से

दशमी तिथि समान: 24 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक

रावण दहन मुहूर्त

24 अक्टूबर 2023, शाम 05.43 मिनट के बाद

सबसे उत्तम मुहूर्त: शाम 07.19 मिनट से रात 08.54 मिनट तक

पूजा विधि

विजया दशमी के दिन सुबह सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हों।

इस दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा की जाती है।

दोनों की पूजा से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

देवी देव की पूजा के ​अलावा शास्त्रों की भी पूजा करें।

शस्त्रों को साफ करें और गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।

सभी शस्त्रों पर हल्दी या कुमकुम का तिलक लगाएं और पुष्प चढ़ाएं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष /वास्तुशास्त्री/अन्य) की सलाह जरूर लें।

Created On :   24 Oct 2023 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story