Falgun Mass 2025: आज से फाल्गुन माह का हुआ आरंभ, जानिए इसका महत्व और ध्यान रखने योग्य बातें

- सुख-सौभाग्य का कारक है ये फाल्गुन माह
- धार्मिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण है
- इस महीने का सबसे बड़ा त्योहार होली है
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन (Falgun Mass) आज यानि कि 13 फरवरी 2025, गुरुवार से शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में इस माह को सुख-सौभाग्य का कारक माना गया है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण है और इस माह में कई प्रमुख त्यौहार मनाए जाते हैं। इस माह का सबसे बड़ा पर्व होली है। इसी महीने में शिवरात्रि का महापर्व भी धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस महीने का महत्व और ध्यान रखने योग्य खास बातें...
फाल्गुन माह का महत्व
पंचांग के 12वें और आखिरी महीने फाल्गुन का विशेष महत्व है। इस महीने के शुरू होते ही मौसम में बदलाव आता है और सर्दी कम होने के साथ ही धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत होने लगती है। धार्मिक दृष्टि से भी यह महीना खास है। ऐसा कहा जाता है कि, इस महीने में व्यक्ति को मौसमी फल, अनाज और वस्त्र के अलावा क्षमता अनुसार, शुद्ध घी, सरसों का तेल, आदि का दान करना चाहिए, इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- फाल्गुन महीने में की गई भगवान कृष्ण की पूजा को फलदायी बताया गया है। ऐसे में इस महीले में श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करना चाहिए।
- इस महीने में भगवाप श्रीकृष्ण के बाल, युवा और गुरु इन तीनों स्वरूपों की पूजा की जाती है।
-इस महीने में चंद्र देव की पूजा करने के साथ ही चंद्रमा के मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत होगी।
- फाल्गुन माह में घर के मुख्य द्वार, तुलसी, घर की छत और रसोई में दीया जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।
- फागुन माह में स्नान के जल में सुगंधित केवड़ा मिलाकर नहाएं और चंदन की सुगंध का प्रयोग करें। इससे मानसिक तनाव की शिकायत दूर होती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   13 Feb 2025 5:08 PM IST