इस साल धनतेरस पर खरीदना न भूलें ये सात वस्तुएं, घर आएगी सुख-समृद्धि

Bring these things for happiness and prosperity on Dhanteras
इस साल धनतेरस पर खरीदना न भूलें ये सात वस्तुएं, घर आएगी सुख-समृद्धि
धनतेरस इस साल धनतेरस पर खरीदना न भूलें ये सात वस्तुएं, घर आएगी सुख-समृद्धि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धन, वैभव और समृद्धि का प्रतीक धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। धनतेरस को हिन्दुओं  का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आरंभ भी इसी दिन से शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना अति शुभ माना गया है। इससे घर में संपन्नता का वास होता है, सुख और वैभव का बना रहता है। इस बार धनतेरस का यह शुभ त्योहार 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

Dhanteras 2021 : धनतेरस पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग, जानिए किस चीज की  खरीददारी होगी शुभ और किसकी अशुभ ! | Astro tips for shopping on Dhanteras  2021 in Tripushkar Yoga | TV9 Bharatvarsh

धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है किंतु इस दिन यह सात वस्तुएँ जरूर खरीदकर लाएं। यह सात वस्तुएँ वह हैं जिनसे घर में खुशहाली और  संपन्नता आती है।

जरूर खरीदें ये वस्तुएँ 

पीतल की वस्तु जरूर खरीदें

dhanteras shoping tips about brass steel and silver pots - धनतेरस पर खरीदने  हैं पीतल या स्टील के बर्तन तो यहां मिल रहे हैं सस्ते 1

सोने को संपन्नता का प्रतीक माना गया है किंतु धनतेरस के दिन हर आदमी सोने की वस्तु को नहीं खरीद पाता है। ऐसे में स्टील की वस्तु के बनिस्वत आप पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। क्योंकि धनतेरस के दि नही भगवान धनवंतरि का अवतरण हुआ था। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरि उत्पन्न हुए थे तब उनके एक हाथ में अमृत से भरा पीतल का कलश था, अन्य हाथों में दूसरी वस्तुएं विद्यमान थीं। इसलिए धनतेरस के अवसर पर पीतल के बर्तन खरीदना अति शुभ माना गया है। बाजार पीतल के बर्तन खरीदकर इसमें चावल या कोई भी मिष्ठान जरूर भरकर लाना चाहिए।  

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की छवि वाला चांदी का सिक्का

Buy MMTC-PAMP India Pvt. Ltd. Lakshmi Ganesh Series 999.9 purity 100 gm Silver  Coin Online at Low Prices in India | Amazon Jewellery Store - Amazon.in

धनतेरस पर यदि आप चांदी की ज्वेलरी नहीं खरीद सकते तो एक चांदी का सिक्का अवश्य खरीद कर लाना चाहिए। यह सिक्का आपके बजट को भी प्रभावित नहीं करेगा। चांदी के सिक्के को अति शुभ माना जाता है। आपको चांदी का ऐसा सिक्का अवश्य लेना चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की छवि उभरी हो। दीपावली के दिन पूजन करते समय इस सिक्के की भी पूजा जरूर करना चाहिए।

दरिद्रता दूर करता है झाड़ू

धनतेरस में झाड़ू का महत्व | How to use broom in Dhanteras

झाड़ू से हम घर की सफाई करते हैं। लेकिन वास्तव में झाड़ू को दरिद्रता दूर करने का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदकर लाना चाहिए।

समृद्धि का प्रतीक है अक्षत

धनतेरस पर 5 चीजों से भी घर में ला सकते हैं धन व समृद्धि - Viral News INC

अक्षत या चावल घर में किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होने देता है। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन अक्षत जरूर लाना चाहिए। अक्षत को समृद्धि का प्रतिक भी माना जाता है। इससे धनवृद्धि होती है।

निरोगी काया के लिए लाएं गोमती चक्र

Know the amazing use of Gomti Chakra and Kauri luck will change - जानिए गोमती  चक्र और कौड़ी के अद्भुद प्रयोग, बदल जाएगा भाग्य

कोई भी परिवार तभी सुखी रहता है जब परिवार का प्रत्येक सदस्य निरोगी हो। इसलिए निरोगी काया के लिए धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र जरूर खरीदकर लाएं। दिवाली के दिन इन गोमती चक्र की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद इन्हें पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने अलमारी या तिजोरी में रखना चाहिए। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्य हमेंशा स्वस्थ रहेंगे और परिवार में संपन्नता की दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि होगी।

मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु श्रीयंत्र

Shree Yantra worship is benefits on Friday

श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी की अति प्रिय वस्तु माना जाता है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र जरूर खरीदना चाहिए। श्रीयंत्र की दीपावली के दिन पूजा करते हैं। यदि श्रीयंत्र पहले से ही घर में है तो आप मां लक्ष्मी और गणपति की मूर्ति खरीद सकते हैं।

घर में खुशहाली लाते हैं धनिया के बीज

Dhanteras Puja And Shopping : Dhanteras Special Important Things Must Do On  Dhantriyodashi | Dhanteras Tips: धनतेरस आज, शाम के समय करें ये 5 काम मिलेगा  धन और उम्र का लाभ - Photo | नवभारत टाइम्स

धनतेरस पर बाजार से धनिया के बीज अवश्य खरीदकर लाने चाहिए। इन्हें दीपावली के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इनमें से बचे कुछ बीजों को गमले या घर के बगीचे में बो देना चाहिए। मान्यता है कि इन बीजों से उगने वाली धनिया पत्तियां घर में समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती हैं।

वैसे तो पूरे कार्तिक माह को ही दान-पुन्य करने का पवित्र महीना मन जाता है किन्तु धनतेरस के दिन भी दान का एक अलग ही महत्त्व होता है। आप विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार का गिफ्ट भी दे सकते हैं। साथ ही लाल साड़ी, लाल सिन्दूर, देना भी शुभ मन जाता है. ऐसा करने से माँ लक्ष्मी  प्रसन्न होती हैं।

Created On :   29 Oct 2021 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story