दशहरे के दिन करें वास्तु के कुछ विशेष उपाय, बदल जाएगी किस्मत  

Do some special measures of Vastu on the day of Dussehra, your luck will change
दशहरे के दिन करें वास्तु के कुछ विशेष उपाय, बदल जाएगी किस्मत  
वास्तु टिप्स दशहरे के दिन करें वास्तु के कुछ विशेष उपाय, बदल जाएगी किस्मत  

डि़जिटल डेस्क नई दिल्ली।  शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरे का त्योहार आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी और बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया था इसलिए इस पर्व को विजया दशमी के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं इसी दिन देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर का अंत कर विजय प्राप्त की थी। ये त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है। वहीं हम आपको दशहरे से जुड़े  वास्तू के कुछ ऐसे उपायों के बारे बताने जा रहें हैं जिसे करने से आपके जीवन की सभी परेशानी दूर हो जाएगी। आईये जानते है उन विशेष उपायों के बारे में -   

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए

दशहरे के दिन रावण का पुतला जलने के बाद उस राख को घर ले आएं और उसे किसी साफ कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। ध्यान रहे कि ये उपाय करते समय कोई दूसरा व्यक्ति न देखें और इसे अकेले में करें। मान्यता है कि इस राख को तिजोरी में रखने से कभी रुपए पैसे की कमी नहीं होती है। 

नौकरी व कारोबार में तरक्की 

अगर नौकरी व कारोबार में तरक्की ना हो रही हो तो रावण दहन की राख को किसी पात्र में भर कर घर ले आएं। इसी दिन घर की ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रंगोली बनाएं। मान्यता है कि इस खास पर्व की रंगोली से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। 

इस स्थान पर करें हवन

वास्तु शास्त्र के अनुसार दशहरा के दिन पूरे परिवार के साथ घर के ब्रह्मस्थान में हवन करना शुभ माना जाता है। यदि घर में नजर दोष की समस्या हो तो हवन के समय एक पात्र भर कर सरसों का तेल हवन कुंड में डाल देने से नजर दोष दूर होता है। आप घर के उत्तर या पूर्व क्षेत्र में हवन कर सकते हैं।

सेंधा नमक का पोंछा 
दशहरे के दिन घर में सेधा नमक से पोंछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। वहीं इस दिन सायंकाल के समय घर की दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक अवश्य जलाएं, इससे घर पर आ रही विपदाएं दूर होती हैं।

इस वृक्ष की करें पूजा
वास्तु के अनुसार, दशहरे के दिन शमी के पेड़ का पूजन भी विशेष महत्व रखता है। शमी वृक्ष की पूजा के बाद वृक्ष के पास की मिट्टी लाकर अपने घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से घर में वैभव बना रहेगा। वहीं रावण दहन की एक लकड़ी लेकर आप अपने घर में रखें, इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए घर से बाहर चली जाती है।
 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

 

Created On :   4 Oct 2022 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story