ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाए घर में होगी मां लक्ष्मी की कृपा, इस रंग का प्रसाद चढ़ाने से मिलेगा धन की देवी का आशीर्वाद

Do these measures on Jyestha Purnima; Maa Lakshmis grace will be in the hous
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाए घर में होगी मां लक्ष्मी की कृपा, इस रंग का प्रसाद चढ़ाने से मिलेगा धन की देवी का आशीर्वाद
धर्म ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाए घर में होगी मां लक्ष्मी की कृपा, इस रंग का प्रसाद चढ़ाने से मिलेगा धन की देवी का आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूरे देश में आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस तिथि को जेठ पूर्णिमा और जेठ पूर्णमासी भी कहा जाता है। जीवन में समृद्धि और सुख के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत या पूजा करना चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दिन दान- पुण्य करने से पितृदोष और व्रत करने से चंद्रदोष दूर होता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी बड़ा मंगल और वट पूर्णिमा व्रत भी मनाया जाता है। इसलिए आज हम आप को शुभ फल की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और मनोकामना पूरी कर फल देती हैं। 

इन उपायों से होगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां चढ़ाना शुभ माना गया है। इस दिन आप को 11कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर जहां आप धन रखते हैं वहां रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदेव बनी रहती है। आप के घर में मां लक्ष्मी का वास होगा साथ ही धन की कमी नहीं रहेगी। 
  • मां लक्ष्मी को सफेद रंग बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्‍मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। घर में बरकत बनी रहेगी। 
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। पैसों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • आर्थिक संकट,  कर्ज, जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए  इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। सफेद चीजें का दान फलदायी माना जाता है। 

डिसक्लेमर- ये जानकारी अलग अलग धार्मिक किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Created On :   14 Jun 2022 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story