कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातको को शुरुआत में कामकाज के क्षेत्र में कुछ दिक्कतें मिल सकती है। सप्ताह के शुरूआती समय में अधिकारी वर्ग तथा पिता के साथ तालमेल बना कर रखे। सप्ताह के मध्य में आपको धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह लाभ तथा सफलता देने वाला बना रहेगा। संतान सम्बन्धी समस्या इस सप्ताह दूर हो सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग खर्च वाला रहेगा तथा आपकी कोई यात्रा हो सकती है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को नौकरी से सम्बंधित अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। दैनिक कार्यो को लेकर इस सप्ताह आलस्य आपको कुछ परेशान कर सकता है। आपकी संतान की शिक्षा सम्बन्धी दिक्कतें इस सप्ताह दूर हो सकती है। इस सप्ताह धन की स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बना कर रखे। मित्र वर्ग का सहयोग आपको  मिलेगा।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको को शुरुआत में सेहत से जुडी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इस सप्ताह धन का व्यय भी अधिक हो सकता है। कामकाजी क्षेत्र से इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते है। इस सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में आपके मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। भाग्य का सहयोग आपको मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी वर्ग के लिए समय उन्नति वाला रहेगा। 
 
कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातको की कामकाज से सम्बंधित कुछ अड़चने बनी रह सकती है। सेहत सम्बन्धी किसी मामले को लेकर आप इस सप्ताह चिंतित हो सकते है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा किन्तु दाम्पत्य जीवन में आपको कुछ समस्या मिल सकती है। इस सप्ताह अचानक धन लाभ की स्तिथि आपके लिए उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है। किसी धार्मिक कार्य से आप जुड़ सकते है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको को किसी को धन उधार देने तथा लेने से बचना चाहिए। इस सप्ताह विरोधी पक्ष को लेकर सतर्कता बनाये रखे। कामकाज के लिहाज से सप्ताह सामान्य बना रहेगा। इस सप्ताह आपकी कोई यात्रा का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखे आपको शारीरिक थकावट परेशान कर सकती है। धन सम्बन्धी लाभ आपको मिलेगा किन्तु साथ ही आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक लोगो के साथ प्रेम भाव बनाये रखे।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको को धन सम्बन्धी प्रयासों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह कामकाज को लेकर कोई नयी रूप रेखा आप बना सकते है। इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य में सेहत का ध्यान रखे। इस सप्ताह संतान से सम्बंधित कोई चिंता आपको बनी रह सकती है। इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारो द्वारा आपको लाभ मिल सकते है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातको को शुरुआत में किसी तरह की चिंता बनी रह सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह माता की सेहत का ध्यान रखे। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी में न पड़े। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा परीक्षाओं में आपको सफलता के योग रहेंगे। सेहत का ध्यान रखे। खर्च बढ़ेगा अतः समझकर खर्च करे। यात्रा का योग बन सकता है।  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को उनका आलस्य परेशान कर सकता है साथ ही आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्तिथि लाभकारी बनी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। मकान जमीन से सम्बंधित कोई लाभ आपको मिल सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा। यह सप्ताह धन का लाभ आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती देगा। कोई निवेश भी आपको इस सप्ताह लाभ दे सकता है।  

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको को पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की सलाह रहेगी। कामकाज को लेकर स्तिथियां इस सप्ताह आपके पक्ष में बनी रहेगी। जीवनसाथी द्वारा आपको धन प्राप्ति के योग रहेंगे। इस सप्ताह आपका मान सम्मान बढ़ेगा। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा भटकाव वाला बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखे सिरदर्द तथा मुख की कोई समस्या परेशान कर सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातको को कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है या उनकी सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतें मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में धन का लाभ आपको होगा। इस सप्ताह आप अपने पराक्रम तथा आत्मविश्वास के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। सप्ताह का अंतिम भाग आपके शुभ बना रहेगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातको को शुरुआत में सेहत से जुडी समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह अधिकारी वर्ग के साथ किसी भी प्रकार की बहस में न उलझे। व्यावसायिक लाभ इस सप्ताह आपको मिल सकते है। इस सप्ताह मन में किसी बात को लेकर नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है अतः इससे बचे। जीवनसाथी को लाभ मिलने के योग बनेगे। सप्ताह का अंत आपको धन लाभ दे सकता है। छात्रों को सफलता मिलने के योग रहेंगे।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 जनवरी से 09 जनवरी 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको को धन सम्बन्धी मामलो में कुछ दिक्कतें मिल सकती है। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा तथा नौकरी वर्ग के लोगो के लिए लाभ बाला बना रहेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। छात्रवर्ग के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अपनी तथा संतान की सेहत का ध्यान रखे। सप्ताह का अंतिम भाग आपको अच्छे लाभ दे सकता है। सप्ताह के अंत में आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते है।

 
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   1 Jan 2022 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story