साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाइयां महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। शुरुआत में कार्यों को लेकर आपकी दौड़-भाग अधिक बनी रह सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने की सम्भावना रहेगी। हफ्ते का अंत आपको लाभ तथा राहत देने वाला रहेगा। घरेलू सामग्री की खरीदारी तथा सुख सुविधाओं के ऊपर आप धन खर्च कर सकते है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को पुरानी चल रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा, अगर कोई समस्या बनी हुई है तो वह समाप्त हो जाएगी। हफ्ते के मध्य भाग में सेहत से संबंधित कुछ परेशानी मिल सकती है। कटु वाणी के कारण आपको नुकसान हो सकता है, अतः वाणी पर संयम रखे। सप्ताह के अंत में आपको मान सम्मान मिलने का योग बन रहा है। पिता का सहयोग तथा उनसे धन का लाभ मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह धन का खर्च अधिक बना रह सकता है। छात्र वर्ग को अपनी मेहनत अनुसार उचित परिणाम प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है। नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियां सामान्य बनी रहेगी। जीवनसाथी तथा व्यापारिक साझेदार के साथ सामंजस्य बनाए रखें। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों से अपने आप को दूर रखे। इस हफ्ते आपके खर्चों तथा यात्रियों में वृद्धि संभव है। व्यर्थ के वाद विवाद से अपने आप को दूर रखे।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ यह सप्ताह कर्क राशि को सुख सुबिधाओं की प्राप्ति देने वाला रहेगा। नौकरी तथा व्यापार से आपको अच्छे लाभ प्राप्ति के संकेत है। आप कमीशन, ब्याज तथा शेयर के कार्यों से अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है। प्रेम सम्बन्ध को लेकर आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते है। व्यापारिक वर्ग तथा विद्यार्थी वर्ग के लोगो के लिए सप्ताह शुभफल देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते धन प्राप्ति के अच्छे योग रहेंगे तथा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रहने वाला है। नौकरी को लेकर आपको अच्छे समाचार मिल सकते है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके पराक्रम मैं वृद्धि होगी तथा एक नए जोश और उत्साह के साथ सभी कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र मैं आपका प्रदर्शन सरहानीय रहेगा।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है। आपको दैनिक सुखो मैं कुछ व्यवधान प्राप्त हो सकते है। माता की सेहत का ध्यान रखे। धन संबंधी विषयों को लेकर आपकी चिंता कम हो सकती है। धन प्राप्ति हेतु यह सप्ताह आपके लिए मददगार साबित होगा। इस हफ्ते आपकी संतान को कुछ अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। सप्ताह के अंत मैं उत्तम समाचार तथा आर्थिक लाभ प्राप्ति की संभावना रहेगी। मन में एक अद्भुत उमंग रहेगी। दोस्तों तथा परिवार वालो के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ इस सप्ताह तुला राशि का कुटुंबजनों के साथ प्रेम भाव बढ़ सकता है। शुरुआती दिनों में कार्य को लेकर कुछ उलझने बनी रह सकती है। आपके आत्मविश्वास के चलते आपको अपने कार्य में सफलता मिलती रहेगी। इस हफ्ते अपनी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। मकान की सजावट हेतु कुछ धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। छात्र वर्ग को परीक्षा के परिणाम मैं अच्छे अंक प्राप्त हो सकते है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह अपने आप में एक नयी ऊर्जा महसूस हो सकती है। आप सभी कार्य अपने अनुसार करवाने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह अच्छा अच्छा बना रहेगा। आप अपने पराक्रम के बल पर नौकरी तथा व्यापार में नयी उंचाई प्राप्त कर सकते है। धन लाभ को लेकर स्थितियां पूरे सप्ताह बहुत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्तिथियाँ पहले से और अधिक मजबूत होगी। विवाह हेतु कुछ अच्छे प्रस्ताव आपको प्राप्त हो सकते है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ इस सप्ताह धनु राशि के साथ यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। आप कुछ व्यर्थ के खर्च भी कर सकते है जिनका बाद मैं आपको अफ़सोस होगा अतः धन का खर्च सोच विचार कर ही करे। अधिक भागदौड़ के कारण आपको शारीरिक थकावट बनी रह सकती है। यह सप्ताह आपके पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा बना रहेगा। संतान पक्ष के कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी तथा सहकर्मी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपको उचित सहयोग देंगे।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ यह सप्ताह मकर राशि के जातक एवं जातिकाओं के लिए धन लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको विभिन्न श्रोतों से लाभ की प्राप्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुरूप बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह विशेष फलदायी साबित हो सकता है। आप इस सप्ताह किसी नए व्यापार से जुड़ सकते है। हफ्ते के मध्य में सेहत का ध्यान रखें, खर्च बढ़ने की संभावना बन सकती है। प्रेम सम्बन्ध के लिहाज से यह सप्ताह आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने जा सकते है। छात्रों के लिए यह सप्ताह विशेष फलदायी रहेगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ यह सप्ताह आपके लिए कुछ शुभ समाचार लेकर आने वाला रहेगा। आपको नौकरी से सम्बंधित अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। आपको नयी जॉब से संबंधित ऑफर प्राप्त हो सकते है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ वाला रहेगा। प्रॉपर्टी से सम्बंधित किसी तरह का लाभ आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। संतान सम्बन्धी मामलों में थोड़ी सावधानी बनाए रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। सप्ताह के अंत में किसी यात्रा पर जा सकते है। शुभ कार्य पर धन खर्च हो सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक:- ॐ यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए भी लाभप्रद रहेगा। बहुत लम्बे समय से चल रही किसी पुरानी परेशानी से आपको इस सप्ताह छुटकारा मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। पिता के द्वारा कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से सबंधित जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे उसमें सफल होंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। धन प्राप्ति के लिहाज से यह सप्ताह बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आय के नए मार्ग आपको मिलेंगे। आप धन का निवेश भी इस सप्ताह आप कर सकते है। छात्रों का पढाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

कलाशान्ति ज्योतिष
Call: - +91-6261231618
http://www.kalashantijyotish.com


 

Created On :   21 Dec 2019 6:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story