क्या है बांदा? जानें इसके 10 चमत्कारिक असरकारक टोटके 

What is Baanda? Learn about its 10 amazingly effective tricks
क्या है बांदा? जानें इसके 10 चमत्कारिक असरकारक टोटके 
क्या है बांदा? जानें इसके 10 चमत्कारिक असरकारक टोटके 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांदा, वांदा अथवा बंदाल नाम की परोपजीवी वनस्पति प्रात: सभी बड़े वृक्षों पर उग जाती है, जैसे आम, पीपल, महुआ, जामुन आदि। इसके पतले, लाल गुच्छेदार फूल और मोटे कड़े पत्ते पीपल के पत्ते के बराबर होते हैं। देखा जाए तो यूं तो अलग-अलग प्रकार के बांदा होते हैं, जैसे पीपल का पेड़ किसी भी दूसरे पेड़ पर उग आता है तो उसे पीपल का बांदा कहते हैं। इसी तरह नीम, जामुन आदि के बांदा भी होते हैं। तंत्रशास्त्र के अनुसार प्रत्येक पेड़ पर उगा बांधा एक विशेष फल देता है। बांदा का धार्मिक और कई मामलों में तांत्रिक महत्व भी रहता है। 

चमत्कारिक बांदा :- 
यह विशेष रूप से चुम्बकीय शक्ति प्रदाता जड़ी है। हो सकता है कि आप इस बारे में जानते हों। आपने किसी एक वृक्ष पर दूसरा वृक्ष निकते हुए देखा होगा। बांदा एक प्रकार का पौधा होता है जो जमीन पर न उगकर किसी वृक्ष पर उगता है। इस प्रकार यह एक परोपजीवी पौधा है।

तंत्र शास्त्र के अनुसार प्रत्येक पेड़ पर उगा बांधा एक विशेष फल या परिणाम देता है। अशोक, पीपल, अनार, बरगद, गूलर, आम, हरसिंगार, आंवले आदि वृक्षों के बांदे मिल जाएं तो शुभ मुहुर्त में घर ले आएं। लेकिन इसे कब और कैसे लाएं, इसके लिए किसी जानकार 
की मदद लेना जरुरी है, अन्यथा आप कठिनाई में भी पड़ सकते हैं। हम आपको दे रहे हैं इस विषय से जुड़ी कई अहम जानकारी...

1- इमली का बांदा :-
पुष्प नक्षत्र में लाकर भैरव को अर्पित कर फिर इसे दाहिने हाथ में बांधने से कंपन के रोग में आराम मिलता है। 

2- महुआ का बांदा :- 
महुआ के बांदे को विशाखा नक्षत्र में लाकर विधिवत पूजा करने के बाद गले में धारण करने से भय समाप्त हो जाता है। डरावने सपने नहीं आते हैं। शक्ति (पुरुषत्व) में वृद्धि होती है।

3- कुश का बांदा :-
कुश के बांदे के बारे में कहा जाता है कि भरणी नक्षत्र में इसे लाकर पूजा के स्थान पर रखने मात्र से आर्थिक कष्ट दूर होते हैं। 

4- बेर का बांदा :-
बेर के बांदे को मूल नक्षत्र में विधिवत तोड़कर लाने के बाद देव प्रतिमा की तरह इसको स्नान कर पूजा करें। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर सीधे हाथ के बाजू में धारण कर लें। इस प्रकार आप जो भी मनोकामना रखेंगे वह पूरी होगी।

5- हरसिंगार का बांदा:- 
हरसिंगार के बांदे को पुष्य नक्षत्र में पूजा करने के बाद लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। मघा नक्षत्र में हरसिंगार का बांदा लाकर घर में कहीं भी रखने से समृद्धि एवं संपन्नता में वृद्धि होती है। 

6- नीम का बांदा:- 
नीम के बांदे को श्रवण नक्षत्र में लाकर पूजा करने के बाद अपने शत्रु से मात्र स्पर्श करा दें तो उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं।

7- बरगद का बांदा:- 
बरगद का बांदा शुक्रवार के दिन लाकर लक्ष्मी जी के बाजू में बांधने से हर कार्य में सफलता मिलती है और कोई आपको हानि नहीं पहुंचा सकता। 

8- अनार का बांदा:- 
अनार के बांदे को रविपुष्य के दिन तोड़ कर अपने पास रखने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती और न ही भूत-प्रेत आदि नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश होता है।

9- आम का बांदा:- 
आम के पेड़ के बांदे को किसी भी एकादशी के दिन लाकर स्नान कराकर पूजा करने के बाद भुजा पर धारण करने से कभी भी आपकी हार नहीं होती और विजय प्राप्त होती है।

10- आंवले का बांदा:- 
आंवले का बांदा बुधवार को लाकर पूजा करके दाहिनी भुजा पर बांधने से चोर, डाकू, हिंसक पशु का भय नहीं रहता।

Created On :   27 Feb 2019 4:47 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story