पुत्रदा एकादशी व्रत: जानिए भगवान विष्णु के व्रत से जुड़ी महत्तवपूर्ण चीजों के बारे में, इस दिन भूल कर भी ना करें ये काम

पुत्रदा एकादशी व्रत: जानिए भगवान विष्णु के व्रत से जुड़ी महत्तवपूर्ण चीजों के बारे में, इस दिन भूल कर भी ना करें ये काम
  • इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ती होती है
  • घर में धन और आरोग्य में वृद्धि होती है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनातन धर्म में पुत्रदा एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व होता है। प्रत्येक वर्ष, पुत्रदा एकादशी व्रत श्रावण माह की शुक्ल पक्ष में आता है। इस वर्ष पुत्रदा एकादशी का व्रत कल यानी 27 अगस्त, रविवार को रखा जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने मात्र से ही संतान प्राप्ती और संतान से जुड़ी परेशानियों से छुटकार मिलता है। कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिनसे घर में धन और आरोग्य में वृद्धि होती है।

इस व्रत में मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा, हिंदू ग्रंथो में इस व्रत को बेहद लाभकारी माना गया है। लेकिन इस व्रत के दौरान कई ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं पुत्रदा एकादशी व्रत से जुड़ी कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में...

चावल का सेवन करने से बचें

हिंदू धर्म में पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन चावल का सेवन करना वर्जित माना गया है। कहा जाता है एकादशी तीथि के दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म कीड़ो की योनी में होता है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार, जो लोग इस व्रत को नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल के सेवन से बचाव करना चाहिए।

एकादशी के दिन गुस्सा न करें

यह व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु की उपासना के लिए जाना जाता है। एकादशी के इस शुभ दिन आपको कभी भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। पुत्रदा एकादशी के दिन केवल भगवान हरि के नाम का स्मरण करना चाहिए। वहीं इस दिन ध्यान रहें कि आप किसी से भी विवाद या तर्क न करें।

तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ें

भगवान विष्णु के लिए तुलसी बेहद प्रिय होती है। पुत्रदा एकादशी के दिन आपको भूल कर भी तुलसी के पौधे को नुकसान जैसे पत्ते, मंजरी इत्यादी को तोड़कर नहीं पहुंचाना चाहिए । ऐसा करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं, और आप पाप के भागीदार बन जाएंगे।

इन रंग के कपड़े न पहनें

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पुत्रदा एकादशी के दिन काले रंग के वस्त्र धारण करना अशुभ माना जाता है। इस दिन आपको भूल कर भी काले रंग के वस्त्र शरीर पर धारण नहीं करना चाहिए। वहीं, एकादशी के इस पावन दिन पर आपको पीले रंग के वस्त्र जरूर पहननें चाहिए जो आपके लिए काफी उत्तम रहेगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Aug 2023 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story