श्रावण मास 2023: सावन के महीने में इन चीजों का करें दान, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

श्रावण मास 2023: सावन के महीने में इन चीजों का करें दान, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। वहीं साल 2023 का सावन कई मायनो में काफी खास है, क्योंकि इस बार का सावन दो महीने का है जिसमें सावन सोमवार व्रतों की संख्या 8 होगी। इस माह में देशभर के शिवालय और मंदिरों में श्रद्धालुओं की धूम होती है। कांवड़ यात्राएं भी निकाली जाती हैं। कहा जाता है कि, इस महीने में शिव की अराधना मात्र से ही व्यक्ति की हर मुराद पूरी हो जाती है।

सावन में जितना पूजा- पाठ और व्रत का महत्व होता है, उतना ही दान का भी महत्व बताया गया है। शिव पुराण में दान- धर्म के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं सावन माह में किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

काले तिल का दान

कहा जाता है कि काला तिल भगवान शिव और शनिदेव दोनों को बहुत ही प्रिय है। सावन में काला तिल का दान करना चाहिए। आप सावन सोमवार या सावन के शनिवार को काले तिल का दान कर सकते हैं।

नमक का दान

नमक को शास्त्रों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है इसलिए सावन माह में नमक का दान करना चाहिए। साथ ही शिव पुराण के अनुसार नमक का दान करने से बुरा समय दुर होता है और जीवन में सुख- समृद्धि में वृद्धि होती है।

रुद्राक्ष का दान

रुद्राक्ष को शिव का अंश माना जाता है, कहते हैं इसकी उत्पत्ति शिव के आंसुओं से हुई है। सावन में रुद्राक्ष का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आयु में वृद्धि होती है और कहा जाता है कि आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

चांदी का दान

चांदी को शास्त्रों में चंद्र ग्रह का आधिपत्य माना गया है। सावन में चांदी या फिर उससे बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि चांदी में कालसर्प दोष को दूर करने की ताकत होती है।

दूध का दान

सावन माह में दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है, उसके बाद अभिषेक किया हुआ दूध को दान कर देनी चाहिए। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

चावल का दान

सावन में चावल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को चावल की खीर प्रिय है और सावन में खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। चावल का दान करने से महादेव की कृपा साधक पर बरसती है और साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   12 July 2023 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story