Som Pradosh Vrat Upay: सोम प्रदोष पर करें ये आसान उपाय, जीवन में व्याप्त परेशानियां होने लगेंगी दूर

सोम प्रदोष पर करें ये आसान उपाय, जीवन में व्याप्त परेशानियां होने लगेंगी दूर
इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपके जीवन में व्याप्त परेशानियां दूर होने लगती हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में महादेव की पूजा के लिए कई खास तिथियां बताई गई हैं, जब थोड़ी सी पूजा मात्र से ही शिवजी को प्रसन्न किया जा सकता है। इनमें से एक त्रयोदशी तिथि है, जिसे प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपके जीवन में व्याप्त परेशानियां दूर होने लगती हैं और जीवन सुखमय हो जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

इन उपायों को अपनाएं

यदि आप चाहते हैं कि, शिवजी की कृप आप पर हमेशा बनी रही तो त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव को रुद्राक्ष अर्पित करें। इसके बाद आप उसे प्रसाद के रूप में धारण करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा सदा ही अपने भक्त पर बनी रहती है।

यदि आपको कोई चिंता सता रही है और कई उपायों के बावजूद उससे उबर नहीं पा रहे हैं बल्कि लगातार डिप्रेशन में जा रहे हैं तो सोम प्रदोष व्रत के दिन लाल मिर्च के बीज निकालें और इन्हें जल में मिलाएं। इसके बाद दिन में किसी भी समय इस जल को सूर्य को अर्पित करें। ऐसा करने से डिप्रेशन की समस्या से मुक्ति मिलती है।

यदि किसी कन्या को मनचाहा वर चाहिए और कई कोशिशों के बाद भी आप इसमें सफल नहीं हो पा रही हैं तो प्रदोष व्रत धारण करें। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की चुनरी चढ़ाकर उनकी विशेष पूजा करें। मान्यतानुसार इस उपाय से मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है।

यदि आप व्यापार में वृद्धि चाहते हैं और उसमें लाभ कमाना चाहते हैं तो प्रदोष व्रत के दिन आप एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप मिट्टी के तीन दीपक लें और फिर इनमें पीली सरसों के दाने, तिल, साबुत नमक और साबुत धनिया मिलाएं। इसके बाद इन दीयों को अपने व्यापार स्थल पर रखें, इस उपाय को करने से आपकी समस्या दूर होगी।

घरों में क्लेश होना लगभग आम बात है, लेकिन कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति परेशान हो जाता है। यदि आप इस तरह की पारिवारिक क्लेश की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो

इस दिन शिव जी को दही और शहद मिश्रित भोग अर्पित करें। इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   15 Nov 2025 11:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story