NEET 2023 का रिजल्ट हुआ घोषित, प्रभंजन जे और वोरा वरुण बनें टॉपर

- आधिकारिक वेबसाइड neet.nta.nic.in पर जारी हुआ रिजल्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने 7 मई को हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (NEET UG) 2023 का रिजल्ट आ चुका है। मंगलवार देर रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 20 लाख से ज्यादा बच्चों द्वारा दिए गए इस एग्जाम का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइड neet.nta.nic.in के माध्यम से जारी कर दिया है। जिसमें प्रबंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
मणिपुर हिंसा के कारण रिजल्ट में देरी
NEET UG 2023 की परीक्षा देश भर में 7 मई को सम्पन्न हुई थी। लेकिन मणिपुर में हिंसा और लॉ एंड ऑर्डर की वजह से वहां के परिक्षार्थियों के लिए इसका आयोजन इसी महीने की शुरुआत में 6 जून को किया गया था। जिसकी वजह से सभी कैंडिडेट्स को रिजल्ट के लिए एक महीने से भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
टॉपर लड़कों की सूची
1. प्रबंजन जे
2. बोरा वरुण चक्रवर्ती
3. कौस्तव बाउरी
4. ध्रुव आडवाणी
5. सूर्या सिद्धार्थ एन
टॉपर लड़कियों की सूची
1.प्रांजल अग्रवाल
2. आशिका अग्रवाल
3.आर्य आर.एस
4.मीमांशा मौन
5. सुमेघा सिन्हा
Created On :   13 Jun 2023 10:07 PM IST