MP Board Class 12th Result 2020: MP बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, 68.81% स्टूडेंट्स हुए पास

MP Board Class 12th Result 2020: MP बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, 68.81% स्टूडेंट्स हुए पास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने सोमवार को दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जा कर देख सकते हैं। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 8.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 68.81% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं पिछले साल कुल 7.5 लाख स्टूडेंट्स ने MP बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा दी थी, जिसमें से 76.31% स्टूडेंट्स पास हुए थे। साल 2018 में पास प्रतिशत 68% था, जबकि 2017 में यह 67.8% था। 

इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट 73.4% और लड़कों का 64.66% है। एक बार फिर सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है। इस बार शासकीय स्कूल में 71.43% और प्राइवेट स्कूल में 64.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

रीवा की कुशी सिंह ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 500 में से 486 अंक हासिल कर टॉप किया है। प्रिया लाल और रिंकू बाथरा ने 500 में से 495 अंक हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। मुफिल अरविवाला ने 500 में से 487 अंक हासिल कर कॉमर्स में टॉप किया है। अनुष्का गुप्ता 500 में से 490 अंक हासिल कर साइंस बायोलॉजी ग्रुप में टॉपर बनी हैं।

MP Board 12th Result 2020: टॉप 5 रैंक -

नाम जिला प्रतिशत अंक
खुशी सिंह रीवा 97.2% 486
मधुलता सिलावट नरसिंहपुर 95.8% 479
निकिता पाटीदार नीमच 95.2% 476
रियांशी शाक्यवार राजगढ़ 94.8% 474
निराल शर्मा दतिया 94.6% 473

ऑफिशियल साइट के अलावा रिजल्ट इन वेबसाइटों पर भी देखे जा सकते हैं -

MP Board Class 12th Result 2020: ऐसे देखें रिजल्ट -

  1. MPBSE की ऑफिशियल साइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध MP Board 12th Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। 
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

 

Created On :   27 July 2020 3:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story