Akanksha Puri: प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे! एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे ने मचाया बवाल

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे! एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे ने मचाया बवाल
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने बवाल मचा दिया है। बिग बॉस ओटीटी फेम आकांक्षा पुरी ने चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच आरोप लगाया है कि उनके इंडस्ट्री के लोगों को प्रोटेस्ट में शामिल होने के बदले पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने बवाल मचा दिया है। बिग बॉस ओटीटी फेम आकांक्षा पुरी ने चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच आरोप लगाया है कि उनके इंडस्ट्री के लोगों को प्रोटेस्ट में शामिल होने के बदले पैसे ऑफर किए जा रहे हैं। एक्ट्रेस के इस दावे ने खलबली मचा दी है। तो चलिए जान लेते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा-

‘प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए ऑफर हो रहे पैसे’

आईएनएस से ​​बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है उन्होंने कहा, "मैं बस यही चाहती हूं कि लोग सही चीज का साथ दें। इसे मार्केटिंग का जरिया न बनाएं। इससे पैसे न कमाएं और अपनी ही रोटी न सेकें। सही चीज का साथ दें। सही लोगों का साथ दें। मैं और खुलकर क्या कहूं? मुझे लगता है कि जो लोग मेरे साथ हैं, एक्टर्स, कंटेंट क्रिएटर्स वे सब जानते हैं कि बहुत से लोग और पार्टियां हमसे कॉन्टेक्ट कर रही हैं ताकि इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाया जा सके, ताकि वे दिख सकें, रैली में जा सकें।"

'कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती'

आकांक्षा ने आगे कहा, "मैं इस कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती। मैं सही चीज का साथ देना चाहती हूं और इसके लिए, मैं वहां मौजूद हूं या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब भी किसी को ज़रूरत होती है, मैं उनके साथ होती हूं. मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वे भारत का भविष्य हैं। वे स्टूडेंट्स हैं और उनके साथ ऐसा होते देखना... जब मैंने वे विज़ुअल्स देखे, तो वे बहुत परेशान करने वाले थे। इसलिए मैं चाहती हूं, प्लीज़, वे एक छोटी सी बात कह रहे हैं। उन्होंने उनकी बातें सुनी हैं उन्हें समर्थन मिलना चाहिए।

Created On :   24 July 2026 5:06 PM IST

Tags

Next Story