Saanvi talwar on karan kundra: जानें कौन है सान्वी तलवार? करण कुंद्रा पर लगाए संगीन आरोप बोलीं-‘उन्होंने मुझे जबरन किस किया’

जानें कौन है सान्वी तलवार? करण कुंद्रा पर लगाए संगीन आरोप बोलीं-‘उन्होंने मुझे जबरन किस किया’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' फेम सान्वी तलवार चर्चा में आ गई हैं। सान्वी तलवार ने कई साल पहले एक्टर करण कुंद्रा के साथ हुए अपने एक दूसरे को थप्पड़ मारने वाले हंगामे पर कई खुलासे किए। सान्वी तलवार और करण कुंद्रा ने एक साथ सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में काम किया था। उस वक्त सीरियल के सेट से दोनों के टरकाव की कई खबरें आई थी। अब एक्ट्रेस ने करण पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एक्ट्रेस ने कहा डायरेक्टर ने दबाव बनाया

सान्वी तलवार ने याद करते हुए खुलासा किया की आखिर उनके और करण के बीच क्या हुआ था। टेली मसाला के साथ हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘मैं सेट पर करण से ज्यादा बात नहीं करती थी। मेरी यह बात करण सहित सेट के और लोगों के पसंद नहीं थी। इस वजह से डायरेक्टर्स मुझ पर मेल-जोल बढ़ाने के लिए दबाव बनाते थे। जो मुझे पसंद नहीं था।’

अपने इंटरव्यू में सान्वी ने कहा कि ‘सेट पर एक सीन चल रहा था। जिसमें करण को किस करना था। मगर डायरेक्टर के बोलने के पहले ही करण ने किस कर लिया। उनके ऐसा करने के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया। मैंने करण को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद वो वहां से चले गए। मगर 10-15 मिनिट बाद वापस लौटे और मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे काफी भला बुरा कहा।’

एकता कपूर ने मांगी माफी

इस हादसे के बाद करण ने कोई सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी। मगर एकता कपूर ने उनसे मांफी मांगी। उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश की। इसके बाद सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी कर ली।

Created On :   24 July 2026 4:31 PM IST

Tags

Next Story