Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में गर्दा उड़ाती नजर आएंगी एक्ट्रेस नीलम गिरी, भोजपुरी के इन गानों ने बनाया स्टार, देखें पूरी लिस्ट

बिग बॉस 19 के घर में गर्दा उड़ाती नजर आएंगी एक्ट्रेस नीलम गिरी, भोजपुरी के इन गानों ने बनाया स्टार, देखें पूरी लिस्ट
  • 'बिग बॉस 19' के घर में गर्दा उड़ाती नजर आएंगी नीलम गिरी
  • भोजपुरी के इन गानों ने बनाया स्टार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कल 'बिग बॉस 19' का धमाकेदार प्रीमियर रखा गया था जिसमें 16 कंटेस्टेट की घर के अंदर धमाकेदार एंट्री हुई। इसी के साथ भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी बिग बॉस 19 के घर में एंट्री कर चुकी हैं। नीलम ने प्रीमियर के दिन ही धमाल कर दिया है उन्होंने शो में ऐसी एंट्री की है हर कोई उनका फैन हो गया है। उनका ये ही अंदाज फैंस को बिग बॉस में देखने को मिलने वाला है। नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है वो हर भोजपुरी स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। उनके गानों के लोग दीवाने हैं। तो चलिए नीलम के उन हिट गानों को देखते हैं जिनने उन्हें स्टार बनाया-

पिपरा के भूत

नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। उनका एक गाना ऐसा वायरल हुआ है कि आज भी इसे लोग खूब सुनना पसंद करते हैं।

मच्छर काटता

नीलम गिरी का मच्छर काटता गाना बहुत पुराना है। मगर इस गाने में उन्होंने जो डांस मूव्स दिखाए थे वो आज भी वायरल होते रहते हैं। मच्छर काटता में नीलम ने जबरदस्त डांस किया था।

दरदे में गरदे

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की जोड़ी हिट है। दोनों ने साथ में कई गानों में काम किया है जिसमें से एक दरदे में गरदे भी है। इस गाने में दोनों खूब रोमांस करते हुए नजर आए थे।

सईया मिलल लडिकइयां

नीलम गिरी को पॉपुलैरिटी भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम करने पर भी मिली है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों के साथ गानों में काम किया है। उनका गाना सईया मिलल लडिकइयां खूब वायरल हुआ था।

Created On :   25 Aug 2025 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story