डेटिंग रूमर्स: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद क्या इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे विजय वर्मा? वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

- तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद
- इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे विजय वर्मा?
- वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा बटोरी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफीं पसंद करते थे। लेकिन बीते कुछ समय पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। और बाद में ये कंफर्म को गया कि, कपल का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब लगता है कि, विजय वर्मा की लाइफ में फिर ने नए प्यार की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि विजय वर्मा दोबारा प्यार हो गया है।
वायरल वीडियो में क्या है?
खबरें हैं कि विजय वर्मा 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। हाल ही में पैपराजी ने एक कैफे के बाहर एक वीडियो शूट की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हंस रहे हैं और एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। इसके बाद दोनों पैपराजी को पोज दे रहे हैं।
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स हैरान हैं और कयास लगा रहे हैं कि दोनों रोमांटिक रिश्ते में हैं। हालांकि अब तक न तो विजय वर्मा ने और न ही फातिमा सना शेख ने अपने रिश्ते के बारे में कोई बात कही है। बता दें कि, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अपकमिंग फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी हैं।
तमन्ना और विजय का इसी साल हुआ ब्रेकअप
आपको बता दें कि विजय वर्मा पहले तमन्ना भाटिया के साथ रिश्ते में थे। दोनों ने साल 2023 में सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में एक साथ काम किया था। काई महीनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद तमन्ना भाटिया ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में विजय के साथ रिश्ते में होने की बात कबूली थी।
Created On :   25 Jun 2025 2:30 PM IST