मनोरंजन: अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोफा, अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोफा, अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज
  • अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का टीजर हुआ रिलीज
  • धांसू लूक में दिखे एक्टर
  • फैंस को दिया बर्थडे गिफ्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के पॉपुल सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का आज बर्थडे है। इस स्पेशल डे पर एक्टर ने अपने फैंस को गिफ्ट के रूप में अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर रिलीज किया है। दर्शकों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। वहीं, टीजर में एक बार फिर से अल्लू अर्जुन का स्वैग भरा अंदाज देखने को मिला है। पुष्पा 2 के टीजर में एक्टर पुष्पराज का डेशिंग किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन के किलर लूक ने फैंस को हिला डाला है। उनकी किसी भी फिल्म में अब तक ऐसा लूक देखने को नहीं मिला है। फिल्म के टीजर में एक्टर साड़ी पहने हुए और मेकअप में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के धमाकेदार लूक को देखकर लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर सूनामी आ जाएगी। इसके अलावा टीजर में अल्लू अर्जुन एक्शन करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रैज बना हुआ है।

सोशल मीडिया एक्स पर अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल एकाउंट पर टीजर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "जन्मदीन की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी को थैंक्यू देता हूं। मेरा दिल ग्रेटिट्यूड से भरा है. प्लीज इस टीजर को धन्यवाद कहने के मेरे तरीके के रूप में लें!"

यूजर्स को पसंद आ रहा टीजर

अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर लोगों को फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की दूसरी झलक देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर ने आग लगा दी है। फिल्म के टीजर में एक्टर के लूक ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। थिएटर्स में लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'पुष्पा 2' की कास्ट

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' को सुकमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अल्लू के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगदीश प्रताप बंडारी और सुनील जैसे कलाकर नजर आने वाले हैं। फिल्क के पहले पार्ट में भी यही कास्ट रही थी। पुष्पा के पहले पार्ट के लिए अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

Created On :   8 April 2024 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story