अपकमिंग फिल्म: नवरात्री के पहले दिन 'सिंघम अगेन' से रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, शानदार अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

नवरात्री के पहले दिन सिंघम अगेन से रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, शानदार अवतार में दिखीं एक्ट्रेस
  • 'सिंघम अगेन' से रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक
  • खुंखार अवतार में दिखी एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज 15 अक्टूबर से नवरात्र की शुरूआत हो चुकी है। हर तरफ खुशियों का माहौल है। लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। बता दें कि, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ने के लिए कई नए सितारों का नाम सामने आ चुका है। इनमें से ही एक नाम दीपिका पादुकोण का भी है। दीपिका 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में शानदार लुक में नजर आने वाली हैं। खुद रोहित शेट्टी ने अभिनेत्री का वेलकम करते हुए फिल्म में एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है। पोस्टर में एक्टर के खुंखार अवतार नें लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

दीपिका ने भी शेयर किया फर्स्ट लुक

एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। बता दें कि फिल्म में उनके किरदार का नाम शक्ति शेट्टी होगा। वहीं दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पुलिस की वर्दी पहने हुए एक्ट्रेस का खतरनाक रूप देखेन को मिल रहा है। वहीं फैंस को दीपिका का यह अवतार खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने किया पहली महिला कॉप का स्वागत

रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया है, 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर से। शक्ति शेट्टी, मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण।' दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया है।

कब होगी रिलीज?

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर निडर और ईमानदार पुलिसकर्मी बाजीराव सिंघम को रोल में नजर आएंगे। वहीं, करीना सिंघम की पत्नी के रोल में वापस से नजर आएंगी। इसके अलावा मूवी में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Created On :   15 Oct 2023 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story