फिल्म कलेक्शन: तीसरे मंगलवार को फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अजय देवगन की फिल्म कर रही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

- तीसरे मंगलवार को फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
- अजय देवगन की फिल्म कर रही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में लेबर डे के मौके पर यानी 1 मई को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज मिले है। वहीं रिलीज के पहले दिन से फिल्म शानदार केलक्शन कर रही है। तीसरे मंगलवार को भी फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है रेड 2 की कमाई में अभी भी धीरे-धीरे अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। फिल्म जल्द ही टोटल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है टोटल धमाल का लाइफटाइम कलेक्शन 155.67 करोड़ है। चलिए जानते हैं रेड 2 ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रेड 2 ने 19.25 करोड़ की ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ का का कलेक्शन रहा था तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ दिखी फिल्म ने 18 करोड़ कमाए। चौथे दिन 22 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने पांचवे दिन 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया। छठे दिन फिल्म ने 7 करोड़, सातवें दिन 4.75 करोड़, आठवे दिन 5.25 करोड़ कमाए। पहले हफ्ते में फिल्म ने 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। नौवें दिन फिल्म ने 5 करोड़, दसवें दिन 8.25 करोड़, 11वें दिन 11.75 करोड़, 12वें दिन फिल्म ने 4.85 करोड़, 13वें दिन 4.5 करोड़, 12वें दिन 3.25 करोड और 15 वें दिन 3 करोड़ कमाए। दूसरे वीक में फिल्म ने 40.6 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने 16वें दिन 3 करोड़, 17वें दिन 4.25 करोड़, 18वें दिन 5.65 करोड़, 19वें दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया।
खबरों मुताबिक, रेड 2 ने तीसरे मंगलवार को 2.15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के तीसरे मंगलवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं लेकिन अगर फिल्म 2.15 करोड़ की कमाई करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 153.25 करोड़ हो गया है।
फिल्म स्टार कास्ट
फिल्म रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, तमन्ना भाटिया लीड रोल में है। फिल्म में अमर पटनायक की कहानी दिखाई गई है जो की इनकम टेक्सट ऑफिसर हैं। वहीं फिल्म में रितेश देशमुख ने विलन का किरदार निभाया है। इसी के साथ ये फिल्म हर दिन अच्छी कमाई कर रही है और इस साल की तीसरी सबसें ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Created On :   21 May 2025 10:59 AM IST