The Chase: क्रिकेट मैदान के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाएंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस, टीजर रिलीज

क्रिकेट मैदान के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाएंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस, टीजर रिलीज
  • क्रिकेट मैदान के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाएंगे एमएस धोनी?
  • आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्रिकेट के मैदान के बाद अब फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। एम एस धोनी अपनी पहली फिल्म द चेज में जबरदस्त एक्शन अवतार करते हुए दिखने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म द चेज का टीजर रिलीज हो गया है। एक्टर आर माधवन और महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर 'द चेज' के नाम से एक टीजर रिलीज किया है। टीजर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर 'द चेज' के नाम से एक टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में दोनों फाइटर्स एक मिशन पर निकलते हैं और दुश्मनों से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं। अब माधवन और धोनी मिलकर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं या फिर माजरा कुछ और है इस पर अभी कोई इंफोर्मेंस नहीं आई है।

कैप्शन में लिखी ये बात

वीडियो में धोनी और माधवन दोनों ही टास्क फोर्स ऑफिसर्स के लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों को ‘दो लड़ाके, एक मिशन’ की टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। वर्दी पहने दोनों सितारों की एंट्री ने फैन्स के बीच उत्साह को दोगुना कर दिया। माधवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – 'एक मिशन। दो योद्धा। तैयार हो जाइए, एक जबरदस्त चेज की शुरुआत होने वाली है।'

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही माधवन ने यह टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लाखों फैंस ने तुरंत वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया और धोनी की एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई।

Created On :   7 Sept 2025 12:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story