लोहड़ी स्पेशल: राघव-परिणीति से लेकर कियारा-आडवाणी तक, शादी के बाद पहली बार साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे बॉलीवुड के ये कपल

राघव-परिणीति से लेकर कियारा-आडवाणी तक, शादी के बाद पहली बार साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे बॉलीवुड के ये कपल
  • 14 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार
  • शादी के बाद पहली बार साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे बॉलीवुड के ये कपल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की भी शुरुआत हो गई है। जनवरी में दो बड़े त्योहार मनाएं जाते हैं जिसका नाम है, लोहड़ी और मकर संक्राति। लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है ये त्योहार पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है। पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी की काफी धूम दिखाई देती है। इसी के साथ ही इस त्योहार की धूम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद पहली बार लोहड़ी सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। जिसमें राघव-परिणीति से लेकर कियारा-आडवाणी तक इन कपल का नाम शामिल है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी के दिन मुंबई के खंडाला में बने फार्म हाउस में शादी की थी। कपल की शादी में करीबी परिवार वालों और दोस्तों बुलाया था। फैंस को पहले से ही अंदाजा लग गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन शादी वाले दिन तक कपल ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कोई बात नहीं की थी। दोनों की शादी पूरे साल चर्चा में रही। कपल इस साल पहली बार साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा

नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी, 2023 को मुंबई शादी की थी। दोनों की साल 2020 में वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' के सेट पर एक-दूसरे से मुलाकात हुई थी। ये कपल भी शादी के बाद पहली बार साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

शेरशाह फिल्म में काम करने के बाद से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई थी। दोनों ने साल 2023 में 7 फरवरी को दिन शादी की। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में कपल ने ग्रैंड शादी की, जिसमें परिवार वाले और दोस्तों शामिल हुए ते। लोहड़ी का त्योहार इस कपल के लिए भी बेहद ही खास होने वाला है।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साल 2023 में फहद अहमद ने शादी की। सपा नेता फहद अहमद यूपी में कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ वो समाजवादी पार्टी की युवा इकाई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। स्वरा और फहद की एक बेटी भी है। कपल शादी के बाद पहली बार लोहड़ी सेलिब्रेट करेगा।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने राजस्थान के उदयपुर में खूबसूरत द लीला पैलेस में ग्रैंड शादी की। परिणीति की शादी की फोटोज और वीडियोज को फैंस ने बहुत पसंद किया। कपल इस साल साथ में पहली बार लोहड़ी का त्योहार सेलिब्रेट करेगा।


Created On :   13 Jan 2024 6:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story