सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: क्या शुरू हुईं करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी की तैयारियां? फैमली मेंबर ने दिया हिंट, वीडियो वायरल

क्या शुरू हुईं करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी की तैयारियां? फैमली मेंबर ने दिया हिंट, वीडियो वायरल
  • शुरू हुईं करण कुंद्रा-तेजस्वी की शादी की तैयारियां?
  • फैमली मेंबर ने दिया हिंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस विनर और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। ये कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। हर खास मौके पर चाहे अवॉर्ड फंक्शन हो या पार्टी दोनों के साथ ही देखा जाता है। वहीं विकेशन पर भी दोनों के कई बार साथ देखा जाता है। इसके अलावा दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुल कर बात की है। फैंस लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है। खबर है कि, ये कपल जल्द ही शादी करने जा रहा है और शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है। जिसका हिंट कपल के फैमली मेंबर ने दिया है।

तेजस्वी की मां ने किया फाइनल

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कुकिंग रियालटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश की मां सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में गई थीं वो अपनी बेटी को सपोर्ट करने के लिए गई थीं। फराह खान ने तब तेजस्वी की शादी के बारे में उनसे पूछा था। तब उनकी मां ने कहा था कि इस साल वो शादी करेंगी। फराह ने आगे मजाक में कहा- लड़के का नाम करण हो गया है ना? इसके जवाब में उनकी मां ने कहा- हां।

तेजस्वी के भाई ने दिया हिंट

तेजस्वी और करण की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं उनके भाई प्रतीक ने एक हिंट दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ पंजाबी लड़के गल्ला गुड़ियां गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस परफॉर्मेंस को तेजस्वी के भाई ने कोरियोग्राफ किया है। प्रतीक के इस वीडियो के बाद फैंस को लग रहा है कि वो तेजस्वी की शादी के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालंकि कपल ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नही की है।

Created On :   21 March 2025 12:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story