India’s Got Latent 2: रैपर बादशाह का वीडियो शेयर कर हनी सिंह ने किया विवादित कमेंट, बोले-‘मेरी गंदी औलाद’, जानें पूरा मामला

रैपर बादशाह का वीडियो शेयर कर हनी सिंह ने किया विवादित कमेंट, बोले-‘मेरी गंदी औलाद’, जानें पूरा मामला
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 का नया बोनस एपिसोड 10 अगस्त 2026 को यूट्यूब चैनल के मेंबर्स के लिए रिलीज किया गया। इस एपिसोड में बादशाह के साथ होस्ट और राइटर हर्ष लिम्बाचिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरव जोशी और कॉमेडियन रजत सूद गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 का नया बोनस एपिसोड 10 अगस्त 2026 को यूट्यूब चैनल के मेंबर्स के लिए रिलीज किया गया। इस एपिसोड में बादशाह के साथ होस्ट और राइटर हर्ष लिम्बाचिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरव जोशी और कॉमेडियन रजत सूद गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। इस एपिसोड में बादशाह को लेकर किए गए एक मजाक ने यो यो हनी सिंह और बादशाह के पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्लिप्स

एपिसोड में एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद समय रैना ने माइक हाथ में लिया और मजाकिया अंदाज में गाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं यो यो हनी सिंह का फैन हूं।’ इसके बाद उन्होंने हनी सिंह के मशहूर गाने ‘ब्राउन रंग’ का भी जिक्र किया। समय के इस मजाक को कई लोगों ने बादशाह और हनी सिंह के पुराने विवाद से जोड़कर देखा। इसके बाद इस सेगमेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगी। इसी बोनस एपिसोड में समय रैना ने बादशाह से उनके स्टेज नेम को लेकर भी सवाल किया। समय ने पूछा कि ‘बादशाह’ नाम उन्हें कैसे मिला। बादशाह ने जवाब दिया कि यह नाम उन्होंने खुद रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों रैपर्स का एक पुराना वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया।

हनी सिंह ने शेयर किया वीडियो

इस पुराने वीडियो में बादशाह कथित तौर पर कहते नजर आए थे कि उन्हें ‘बादशाह’ नाम हनी सिंह ने दिया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद हनी सिंह ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘मेरी गंदी औलाद।’

Created On :   11 Aug 2026 11:48 AM IST

Tags

Next Story