Bollywood News: डूरंड कप में फुटबॉल डेब्यू नहीं कर पाएंगे टाइगर श्रॉफ, आखिरी समय में आया जरूरी काम

डूरंड कप में फुटबॉल डेब्यू नहीं कर पाएंगे टाइगर श्रॉफ, आखिरी समय में आया जरूरी काम
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के डूरंड कप 2026 में फुटबॉल डेब्यू का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है। टाइगर अब शिलांग में होने वाले मुकाबले में मुंबई एफसी की जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के डूरंड कप 2026 में फुटबॉल डेब्यू का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है। टाइगर अब शिलांग में होने वाले मुकाबले में मुंबई एफसी की जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे। अभिनेता ने खुद वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आखिरी समय में एक जरूरी काम आ जाने के कारण वह डूरंड कप के लिए शिलांग नहीं जा सकेंगे।

टाइगर ने वीडियो में कहा कि उनके लिए यह बेहद दुख की बात है कि वह टीम के साथ शिलांग नहीं जा पाएंगे। हालांकि, उन्होंने टीम और युवा खिलाड़ियों को अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि टीम में काफी युवा प्रतिभाएं हैं और उन्हें सही समर्थन व अवसर मिले तो वे शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। दरअसल, पिछले महीने डूरंड कप के लिए मुंबई एफसी की टीम में टाइगर श्रॉफ का नाम सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह था।

क्लब के सह-मालिक जोहेब अमरानी ने भी संकेत दिया था कि टाइगर शिलांग में होने वाले ग्रुप चरण के कम से कम एक मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं। इसके बाद उनके पेशेवर फुटबॉल डेब्यू को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई थी। टाइगर पिछले कुछ समय से क्लब के साथ प्रशिक्षण सत्रों में भी हिस्सा ले रहे थे और फुटबॉल के प्रति अपने जुनून को मैदान पर उतारने के लिए उत्साहित थे। ऐसे में उनका डेब्यू टलना उनके प्रशंसकों के लिए भी निराशाजनक है। हालांकि, टाइगर ने टीम को समर्थन देने और युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का भरोसा जरूर दिलाया है।

Created On :   11 Aug 2026 6:11 PM IST

Tags

Next Story