Bollywood News: सावन शिवरात्रि पर दीव पहुंचीं निमरत कौर, गंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने सावन शिवरात्रि के मौके पर गुजरात के पास स्थित दीव के प्रसिद्ध गंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री ने मंदिर में दर्शन करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने महादेव से सभी की परेशानियां दूर करने और लोगों को भीतर से मजबूत बनाने की प्रार्थना करते हुए सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
समुद्र के बीच विराजमान हैं पांच शिवलिंग
गंगेश्वर महादेव मंदिर अरब सागर के किनारे चट्टानों के बीच स्थित गुफा मंदिर है। मंदिर की सबसे खास बात यहां समुद्र के पानी के बीच मौजूद पांच शिवलिंग हैं। ज्वार के दौरान ये शिवलिंग समुद्र में डूब जाते हैं और भाटा आने पर इनके दर्शन होते हैं।
यह भी पढ़े -लोमड़ी के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी, नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर कंगना रनौत का पलटवार
इसी वजह से इसे ‘सी टेंपल’ भी कहा जाता है। गुफा के अंदर भगवान गणेश, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। चट्टान पर शेषनाग के साथ शिवलिंग की आकृति भी बनाई गई है।
Created On :   11 Aug 2026 5:49 PM IST












