Crime Patrol 2026: अजय देवगन ने अनूप सोनी को किया रिप्लेस, 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करते नजर आएंगे एक्टर, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनी टीवी का पॉपुलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' लंबे समय बाद अपने नए सीजन 'क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करेंट' के साथ वापसी करने जा रहा है। नए सीजन 'क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करेंट सीजन' की अनाउंसमेंट कर दी गई है। शो के नए प्रोमो में मेकर्स ने फैंस के साथ बड़ा सप्राइज भी दिया है। इस नए सीजन की सबसे खास बात यह है कि एक्टर अजय देवगन इस शो को होस्ट करेने वाले हैं। अजय देवगन ने अनूप सोनी को रिप्लेस कर दिया है। बता दें कि, उन्होंने 2010 से 2018 तक इस शो की कमान संभाली थी। इस दौरान शो में बोला जाने वाला उनका 'सावधान रहें, सतर्क रहें' डायलॉग भी काफी पसंद किया गया।
यह भी पढ़े -'लव टू हेट यू चैप्टर 2' में अलग अंदाज में नजर आएंगी मोनालिसा, बताया- 'किरदार में कई इमोशंस और ट्विस्ट'
मेकर्स ने शेयर किया 'क्राइम पेट्रोल' का प्रोमो
'क्राइम पेट्रोल' का प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें अजय देवगन समाज की अपराधिक स्थितियों पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बचपन में हमें सिखाया जाता है अजनबियों से बचकर रहना, रात को घर का ताला लगाना, लेकिन अब जो हो रहा है और ऐसे बहुत सारे केसेस हैं, जुर्म करने वाला कोई अनजान नहीं... अपना होता है। जिन्हें हमारे घर का रास्ता भी पता होता है, कभी-कभार चाबी भी होती है और डाइनिंग टेबल पर कुर्सी भी। मतलब कई केसेस में अपना ही खून। इट्स शॉकिंग।'
अपराध से सतर्क करेंगे अजय देवगन
उन्होंने आगे कहा, 'इस बार क्राइम पेट्रोल में हम ऐसे केसेस सामने लाना चाह रहे हैं जिन्होंने देश को हिला दिया। हमें घबराना नहीं है, हमें समझना है क्योंकि ये आज हो रहा है। ऐसे ही कुछ केसेस में मैं रहूंगा आपके साथ।' मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस बार मैं रहूंगा आपके साथ।'
यह भी पढ़े -धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा था, मुकेश ऋषि ने बताया सिंटा के सदस्यों ने आखिर क्यों दिया सामूहिक इस्तीफा?
कब और कहां देख सकेंगे ये शो?
अपराध की सच्ची घटनाओं पर आधारित शो 'क्राइम पेट्रोल' का टेलीकास्ट 31 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। दर्शक इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे। 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन के साथ अजय देवगन छोटे पर्दे पर अपना होस्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।
Created On :   11 Aug 2026 10:13 AM IST












